फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tight security at railway stations, soldiers took charge

रेलवे स्टेशनों पर रही कड़ी सुरक्षा, जवानों ने संभाला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tight security at railway stations, soldiers took charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की सीमा क्षेत्र में लगते रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार को हाई अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी व जिला पुलिस के जवान तैनात रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह व आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाली।
अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। आरपीएफ मुख्यालय से सहायक सुरक्षा अधिकारी भी करनाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर डॉग स्कवॉयड, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस तैनात की गई। पड़ोसी जिले पानीपत व कुरुक्षेत्र की सीमा तक कर्मचारियों ने निगहबानी की।
विज्ञापन

सुबह सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर बजीदा जाटान, करनाल स्टेशन, भैणी खुर्द, तरावड़ी व नीलोखेड़ी स्टेशन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ियों में भी इन सुरक्षा बलों के जवानों ने गहन जांच की। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। जिला पुलिस से डीएसपी बीर सिंह व थाना सिटी प्रभारी कमलदीप राणा भी करनाल स्टेशन पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मामले में रेलवे यातायात पर किसी भी सूरत में असर नहीं होने दिया जाएगा। हमारे जवान नियमित रूप से जांच करेंगे। सभी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नागरिकों व यात्रियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कोई भी व्यक्ति बेवजह रेलवे की परिधि में न घूमे।

इसलिए बढ़ाई गई थी सुरक्षा
संदेह था कि खालिस्तानी समर्थक सिख फॉर जस्टिस ग्रुप की ओर से कई दिन पहले वीडियो वायरल कर शुक्रवार को बठिंडा, अमृतसर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व लुधियाना में रेल यातायात बंद का आह्वान किया गया। इसके चलते सुरक्षा बल सतर्क थे और पूरे हरियाणा में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed