फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   thursday is maxmim cold after 9 year

मौसम : नौ साल बाद सबसे सर्द रही वीरवार की सुबह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
thursday is maxmim cold after 9 year
पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाके में आ रही सर्द हवाओं की वजह से ठंड से कंपकंपी छूट रही है। वीरवार सुबह करनाल में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार 2012 के बाद से कभी भी इस तिथि पर न्यूनतम तापमान इतना नीचे नहीं आया। 1991 के बाद 28 जनवरी 2012 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार आधी रात के बाद इलाके में ठंड बढ़ती गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो-तीन दिन में तापमान में सुधार हो सकता है। हालांकि रात्रि व सुबह धुंध का सामना करना पड़ सकता है। वीरवार सुबह भी कोहरे से दृश्यता कम रही।
विज्ञापन

अधिकतम 5.6 व न्यूनतम 1.8 डिग्री पारा गिरा
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार शीतलहर जारी है। दो-तीन दिन में तापमान में सुधार की उम्मीद है। धुंध व कोहरे का असर अभी रह सकता है। सभी को एहतियात के तौर पर ठंड से बचाव के उपाय बरतने चाहियें। दिन में मौसम साफ रहेगा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान सुबह 19.8 डिग्री सेल्सियस, दोपहर को 14.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 86 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 10.1 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 1.4 व दोपहर को 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व बुधवार को अधिकतम तापमान सुबह 18.6, दोपहर को 19.8 व न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान सुबह 1.2 डिग्री बढ़ा, दोपहर को 5.6 डिग्री गिरा तथा न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेलिसयस गिरावट आई।
विज्ञापन

पिछले सालों का 28 जनवरी को अधिकतम
व न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
1991 26.5 10.2
2001 21.2 3.4
2008 15.4 2.7
2011 19.5 4.0
2012 18.6 2.6
2013 20.6 6.4
2014 22.0 7.6
2015 17.5 6.6
2016 20.6 5.2
2017 20.0 8.8
2018 16.2 7.0
2019 17.0 3.4
2020 13.6 10.0
2021 19.8 2.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed