फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three youth died, suspence' murder or accident

हादसा या हत्या : तीन चचेरे भाइयों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
three youth died, suspence' murder or accident
करनाल। असंध के गांव कबूलपुर खेड़ा के समीप शनिवार रात को घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें चचेरे, फुफेरे तीन भाइयों की जान चली गई। यह हादसा उनके घर से करीब 200 मीटर पहले हुआ, लेकिन जानकारी के अभाव में उनके शव पूरी रात सड़क के किनारे गन्ने के खेत के पास पड़े रहे। सुबह परिजनों को हादसे की सूचना मिली। मृतकों में कबूलपुर निवासी दो भाई चचेरे हैं तो खिराजपुर निवासी एक बुआ का लड़का है। तीनों मृतकों की आयु 22 से 23 वर्ष है। पुलिस इसे हादसा बता रही है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कुंजपुरा के गांव खिराजपुर निवासी मृतक के भाई सावन ने बताया कि रविंद्र अपने मामा के घर गांव कबूलपुर में रहता था। वह अपने मामा के लड़के बंटी और अक्षय के साथ ही पानीपत के मतलौडा में पिज्जा की दुकान पर काम करता था। शनिवार सुबह वे तीनों बाइक पर सवार होकर काम के लिए मतलौडा गए थे। रात को घना कोहरा था, रात करीब 9 बजे उन्होंने घर फोन कर कहा कि वह आज नहीं आएंगे। इसके बाद परिजन निश्चिंत हो गए। संभावना जताई जा रही कि देर रात उन्होंने अपना इरादा बदल लिया और रात को करीब 9.30 बजे बाइक पर सवार होकर गांव कबूलपुर के लिए चल पड़े। मतलौडा से गांव कबूलपुर करीब 20 किलोमीटर है। रात को 10.03 मिनट पर उन्होंने अपना व्हाट्सएप स्टेटस भी अपडेट किया था। सुबह सूचना पर जब रविंद्र के मामा घर से 200 मीटर दूर घटना स्थल पर पहुंचे तो तीनों को मृत देखकर होश फाख्ता हो गए। तीनों के चेहरों पर एक तरफ गहरी चोट थी, कुछ दूरी पर उनकी बाइक पड़ी थी। जिसका एक इंडीकेटर टूटा हुआ था और साथ में एक लोहे की रॉड पड़ी थी। इस कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन जांच के बाद पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौत हुई है। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह पहले रविंद्र का कुंजपुरा में कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गांव कबूलपुर में तीनों युवकों की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलदीप राणा , असंध थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed