{"_id":"bccb269257362d3e5169397d61f092e9","slug":"three-youngster-die-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से कार खंभे से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से कार खंभे से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन के समीप बुधवार देर शाम कार का टायर फटने से हिमाचल के कांगड़ा जिले
विज्ञापन
के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। सभी अपने घर दीपावली
मनाने जा रहे थे। घर पर मौत की सूचना पहुंचते ही खुशियां गम में बदल गईं।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृतक जितेंद्र व मिथुन के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया, वहीं तीसरे युवक प्रदीप की मौत चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई। दोनों घायलों बसिंद्र व मोहित का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा जिले के हांडा गांव वासी जितेंद्र (29), मिथुन (22), प्रदीप (27), बसिंद्र व सोनीपत वासी मोहित गुड़गांव में टैक्सी चालक हैं और दोस्त भी हैं।
पांचों दोस्तों ने दीपावली हांडा गांव में मनाने का प्लान किया। सभी गुड़गांव से हिमाचल की तरफ चले और रास्ते में मधुबन के पास हादसा हुआ। कार का अगला टायर फटने से उनकी कार खंभे से टकराई। इसमें जितेंद्र और मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप ने पीजीआई चंडीगढ़ में जाकर दम तोड़ दिया।
दो बच्चियों को छोड़ गया जितेंद्र
जितेंद्र की मौत के बाद अस्पताल में पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि जितेंद्र दो बच्चियों को छोड़ गया। पहली बेटी की उम्र चार साल है, जबकि दूसरी बेटी चार माह की है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।