फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three players from the district won gold medals at the national level.

Karnal News: राष्ट्रीय स्तर पर जिले के तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Sun, 04 Jan 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 04 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three players from the district won gold medals at the national level.
करनाल। स्कूल राष्ट्रीय फेंसिंग खेल प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के संभाजी नगर में 22 से 31 दिसंबर तक किया गया था। इसमें कर्ण स्टेडियम के नौ खिलाड़ियों ने ने अंडर-14 व 17 वर्ग में भाग लिया था। अंडर-14 की प्रतियोगिता 22 से 25 दिसंबर व अंडर-17 की प्रतियोगिता 28 से 31 दिसंबर तक हुई। अंडर-17 में खिलाड़ी रेयान ने स्वर्ण पदक, इशिता ने टीम में स्वर्ण पदक व हिमांशी ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-14 के दो खिलाड़ियों को पार्टिसिपेशन प्रमाणपत्र मिला। फेंसिंग कोच सुरेंद्र मेहला ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी पांच सालों से कर्ण स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते ही पदक जीते हैं। वहीं, कोच राजकुमार ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने अंडर-14 व 17 में करीब नौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनका शानदार प्रदर्शन रहा और आगे भी सभी खिलाड़ी ऐसे ही प्रदर्शन करके प्रदेश व जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed