फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three person arrest with bhukki

भुक्की की खेप समेत तीन तस्कर पकड़े

Sat, 06 Jun 2015 01:04 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए-वन स्टाफ की बनाई टीम ने जीटी रोड घरौंडा के समीप से ट्रक से भुक्की की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


पुलिस ने 530 किलोग्राम भुक्की के साथ में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सीआईए वन ने सात दिन के रिमांड पर लिया है।

प्रेसवार्ता में डीएसपी हेड क्वार्टर राजेश कुमार ने बताया कि एसपी अभिषेक गर्ग के निर्देशानुसार टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक सिंहराज व अन्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि वीरवार को सूचना के आधार पर आरोपी अजायब सिंह, प्रगट सिंह व कुलविंद्र सिंह वासीय बिलौना करनाल को जीटी रोड घरौंडा से ट्रक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक में चावल की भूसी में छिपाकर 530 किलोग्राम भुक्की ले जा रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह भुक्की पानागढ़ पश्चिम बंगाल से लेकर आए थे।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ  घरौंडा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर 12 जून तक रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। एसपी अभिषेक गर्ग ने सभी जिला वासियों से अपील की कि वे अपने आसपास यदि किसी भी तरह का कोई अपराधी यदि उन्हें देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed