फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three people died in road accident

सड़क हादसे में तीन लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three people died in road accident
करनाल। जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें से दो व्यक्तियों की पहचान हो पाई है, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव बाजिदपुर कुसाड़ी जिला वैशाली बिहार निवासी अजय ने बताया कि वह सैंचुरी प्लाइबोर्ड रंबा रोड तरावड़ी में मजदूरी का काम करता है। अशरफी राम उसके गांव का था और साथ ही रहता था। 18 फरवरी को वह और अशरफी राम शाम के समय फैक्टरी से काम पूरा कर घर की तरफ पैदल जा रहा थे। रात को करीब 8.30 बजे जब वह सड़क क्रास करने लगे तो उसके साथ चल रहे अशरफी राम को एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अशरफी राम का बेटा राकेश मौके पर पहुंचा और वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कैंटर ने मारी टक्कर, मौत
गांव मुगलमाजरा निवासी शंटी ने बताया कि वह एक कंपनी के सर्विस सेंटर पर काम करता है। उसके साथ गांव मोहिदीनपुर निवासी चिराग-20 भी मैकेनिक का काम करता था। वे दोनों शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर गांव बसताड़ा में एक कंप्लेंट पर गए हुए थे। शाम को जब वह करनाल वापस लौट रहे थे तो पीछे से एक कैंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठा चिराग सड़क पर गिर गया और उसका सिर सड़क पर जा लगा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
गांव गांगर निवासी अभिमन्यू ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। एक मार्च को वह गांव से किसी काम के लिए विवान होटल के सामने पहुंचा तो उसने देखा कि जीटी रोड पर साइड में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। उसे काफी चोटें लगी हैं। इस दौरान वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। एंबुलेंस में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed