फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three people arrested with arms

अवैध हथियार के साथ तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
three people arrested with arms
पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों से तीन अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस के साथ तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को थाना सिटी के उप निरीक्षक विकास कुमार की टीम ने राहुल निवासी गांव हथलावा जिला पानीपत को बांसो गेट करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरे मामले में उप निरीक्षक अजायब सिंह थाना सदर करनाल ने टीम के साथ नरेंद्र उर्फ छोटू मिस्त्री निवासी गांव हथवाला जिला पानीपत को नया बस अड्डा करनाल से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया। सदर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑटो मैकेनिक का काम करता है उसने हथियार को अपने गांव के ही एक युवक से हथियार के बल पर किसी वारदात को अंजाम देकर अमीर बनने के लिए खरीदा था लेकिन किसी वारदात को अंजाम देेने से पहले ही करनाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तीसरे मामले में मुख्य सिपाही बलवान सीआईए-01 व सहयोगी टीम ने आरोपी तासीन उर्फ तासीम निवासी नाई नंगला थाना झिंझाना मुजफ्फर नगर (उत्तर प्रदेश) को गांव भैनी खुर्द रेलवे फाटक के पास से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर व एक जिंदा रौंद बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना तरावड़ी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया गया कि अपने गांव के एक व्यक्ति से शौकिया तौर पर खरीदा था। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed