फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three outposts will be made police station, UP border will be tightly guarded

तीन चौकियों को बनाया जाएगा थाना, यूपी की सीमा पर होगा कड़ा पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three outposts will be made police station, UP border will be tightly guarded
मंगलौराा चौकी।
करनाल। हत्या, लूट, डकैती हो या चोरी, पशु व शराब तस्करी। अक्सर अपराधी वारदातों को अंजाम देकर सीमा पार कर उत्तर प्रदेश चले जाते हैं। उन्हें तलाशने में भी काफी समय लग जाता है, लेकिन अब पुलिस ने हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर सख्त पहरे की तैयारी कर ली है। जिसके लिए जिले में जल्द तीन पुलिस चौकियों को थाने में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रस्ताव की फाइल को उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इन पुलिस चौकियों में बयाना, मंगलौरा और जुुंडला शामिल है। ऐसे में बयाना और मंगलौरा पुलिस चौकी को पुलिस थाना बनाने के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी, क्योंकि ये दोनों पुलिस चौकियां उत्तर प्रदेश की सीमा से लगती हैं। इन दोनों पुलिस चौकियों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया जाता है। ऐसे में इन रास्तों से होने वाली पशु तस्करी, शराब तस्करी सहित अन्य अपराधों में कमी आएगी।
विज्ञापन

बयाना चौकी इंद्री थाना के अंतर्गत है। वहीं, मंगलौरा चौकी मधुबन थाना के अंतर्गत आता है। जुंडला चौकी थाना बनने पर सदर थाना का क्षेत्र कम होगा, क्योंकि सदर थाना क्षेत्र सबसे बड़ा थाना माना जाता है और क्राइम के मामले में भी सबसे अधिक दर्ज होते हैं। इन तीनों थानों के बनने पर पुलिस स्टाफ में बढ़ोतरी होगी और क्राइम के ग्राफ में भी कमी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 18 थाने और 17 चौकियां
करनाल महिला थाना, असंध महिला थाना, सिटी थाना, जिसमें सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड और सेक्टर-चार की दो चौकियां हैं। इसी प्रकार सिविल लाइन थाना, जिसमें सेक्टर और मॉडल टाउन चौकी शामिल है। सदर थाना जिसमें जुंडला व रंबा चौकी है। रामनगर थाना, सेक्टर 32,33 थाना, इसमें सेक्टर -6 व सेक्टर-9 चौकी हैं। बुटाना थाना जिसमें नीलोखेड़ी चौकी है। निगदू थाना जिसमें सीतामाई चौकी शामिल है। मधुबन थाना जिसमें मंगलौरा चौकी है। इंद्री थाना जिसमें बयाना चौकी शामिल है। मूनक थाना जिसमें बल्ला चौकी है, असंध थाना जिसमें सालवन, जलमाना चौकी है। इससे अलग घरौंडा, निसिंग, कुंजपुरा व हाईवे थाना है। ट्रैफिक चौकी भी है। साथ ही साइबर थाना भी शहर में है।
तीन साल में मिले पांच थाने
पिछले चार साल में जिले को पांच नए थाने मिले हैं। इनमें एक करनाल रेंज का साइबर थाना शामिल है। 23 जुलाई 2019 को रामनगर, निगदू व सेक्टर-32, 33 चौकी को पुलिस थाने में तब्दील किया गया। इसके एक साल बाद 18 फरवरी 2020 को मूनक चौकी को थाना बनाया गया। इसके बाद 8 फरवरी 2021 को करनाल रेंज साइबर थाने की सौगात मिली और उसका शुभारंभ किया गया।

वर्जन
तीन पुलिस चौकी बयाना, मंगलौरा व जुुंडला है, जिन्हें थाने में तबदील किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी फाइल उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। वहां से अनुमति मिलने पर इन तीनों चौकियों को थाना बना दिया जाएगा।
गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed