फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three died from corona, 288 new case found

इस साल में पहली बार तीन मौत और 288 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
three died from corona, 288 new case found
कोरोना पहले से दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा है। मार्च की शुरुआत में जहां 100 से 125 केस औसतन आते थे, अब उनकी संख्या पिछले चार दिनों से 200 से 250 पार चल रही है। शुक्रवार को स्थिति और और खतरनाक दिखाई दी, जब इस साल में पहली बार सबसे ज्यादा 288 केस एक दिन में सामने आए। वहीं तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, हालांकि दो केस करनाल से बाहर होने के कारण जिले के मौत के आंकड़े में नहीं जुड़ेेंगे।
विज्ञापन

सामने आए नए मामलों में सर्वाधिक जवाहर नवोदय विद्यालय से है। यहां एक शिक्षक और कुक के अलावा 20 विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर 12 स्कूलों और तीन कॉलेजों से कुल 43 विद्यार्थी और छह शिक्षक संक्रमित हैं। इसके अलावा पांच बैंक, ईपीएफओ, जेल, थाना, मधुबन पुलिस अकादमी, चर्च, सीएसएसआरआई, शुगर मिल और मेडिकल कॉलेज से भी कोरोना के केस आए हैं। शुक्रवार को पाम रेजिडेंसी के 92 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई। इससे मौत का आंकड़ा 178 पर पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों से इनका स्वास्थ्य खराब था। तीन दिन पहले उनकी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। इसके अलावा अन्य जिलों के कोरोना पाजिटिव दो मरीजों की करनाल में मौत हुई है।
विज्ञापन

आंकड़ों से समझें जिले की स्थिति-
स्थिति 09 अप्रैल 13 मार्च
नए केस 288 96
कुल मौत 178 158
एक्टिव केस 2020 549
कुल ठीक हुए 14315 11463
राहत : 275 मरीज ठीक होकर लौटे
कोरोना के नए केस आने का जहां शुक्रवार को रिकॉर्ड बना है, वहीं राहत की बात है कि एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की भी संख्या सबसे अधिक रही है। पहली बार एक साथ 275 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। जबकि मार्च की शुरुआत में रिकवरी का आंकड़ा भी 40 से कम था। जिले में अब तक कुल 16513 कोरोना मरीज सामने आए। इनमें से 2020 एक्टिव केस और 14315 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से आए नए मामले
ईपीएफओ, राम नगर थाना, पावर टेक माडल टाउन, एलआईसी, जिला जेल से कैदी, चर्च, एफसीआई से एक-एक, सीएसएसआरआई, एचपीए मधुबन, शुगर मिल से दो-दो, लिबर्टी से तीन, पीएनबी से मैनेजर, एचडीएफसी से स्वीपर, एबीडी बैंक से एक, यस बैंक से दो और यूनियन बैंक से मैनेजर समेत तीन केस, सेक्टर-9 स्कूल, डीपीएस कुंजपुरा, डबकली कलां और दाहा व कान्वेंट स्कूल से एक-एक शिक्षक, मोन्टफोर्ट वर्ल्ड, खेड़ी मान सिंह स्कूल से दो, डीपीएस, कान्वेंट , निर्मल पब्लिक, जीएसएसएस बड़ा गांव, डीएवी कॉलेज और भरत कॉलेज बबैन से एक-एक विद्यार्थी पॉजिटिव है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से स्टाफ नर्स, स्टोर कीपर, नागरिक अस्पताल का कर्मचारी और जलमाना से पत्रकार व एक वकील भी पॉजिटिव है।
आज छुट्टी है, कल तक स्कूल बंदी के लिखित आर्डर का इंतजार : डीईईओ
सरकार की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद करने के आदेश जारी हुए हैं, लेकिन जिला अधिकारियों को लिखित आदेशों का इंतजार है। सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं अवसर एप पर चल रही हैं, जबकि प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं लग रही हैं। डीईईओ रोहताश वर्मा का कहना है कि सोमवार से पहले लिखित आदेश आने की उम्मीद है।

----
11 से 14 अप्रैल तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, अब तक 1.25 लाख लगा टीका
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल से बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक पांच दिवसीय टीकाकरण अभियान चलेगा। टीकाकरण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम वर्मा ने बताया 45 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में अब तक 1 लाख 25 हजार लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed