फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three died from corona, 215 found positive

तीन की गई जान, एसडीएम समेत 215 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
three died from corona, 215 found  positive
जिले में कोरोना से सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं एसडीएम समेत 215 लोग संक्रमित मिले हैं। तीन मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 200 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वाली रामनगर निवासी 44 वर्षीय महिला को 13 अप्रैल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। उसे 4 दिन से बुखार व 2 दिन से सांस लेने में तकलीफ थी। वहीं आरके पुरम निवासी 62 वर्षीय महिला को 18 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। उन्हें 8 दिन से बुखार में 2 दिन से सांस लेने में तकलीफ थी। इसके अलावा 65 वर्षीय बुजुर्ग सेक्टर 32 निवासी को भी 17 अप्रैल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। उन्हें भी 8 दिन से बुखार और 2 दिन से सांस लेने में तकलीफ थी
विज्ञापन

नए केसों में 20 विद्यार्थी और डॉक्टर भी शामिल
कोरोना के सोमवार को मिले नए केसों में 20 विद्यार्थी और 2 अध्यापक भी शामिल हैं। इसके साथ ही डॉक्टर, एसपी कार्यालय में तैनात दो कर्मी, एक पुलिस कर्मचारी, 3 साल का बच्चा, नीलोखेड़ी स्थित स्टाफ नर्स, और 19 महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित विद्यार्थियों में टैगोर स्कूल, दयाल सिंह कॉलेज, और आरपीआईटी के विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतने की जरूरत, तभी कोरोना से होगी जीत
प्रशासन ने जिले के लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने और गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। डीसी ने कहा कि जिले में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में हम सब को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोग बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें।

ये है जिले के हालात।
सैंपल लिए - 296119
निगेटिव - 272446
पॉजिटिव - 20073
मृत्यु - 200
एक्टिव - 3102
ठीक हुए - 16771
135 जगह पर 7916 लोगों ने लगवाया टीका।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 135 जगहों पर टीकाकरण शुरू किया गया जिसमें 7916 लोगों ने टीका लगवाया। बता दें जिले में चार लाख के करीब वे लोग हैं जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है। ऐसे में टीकाकरण को लेकर लोगों में रुझान कम दिखाई दे रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed