{"_id":"61ec73234287b65dc36cba5d","slug":"three-died-due-to-corona-341-found-infected-including-mla-of-gharaunda-karnal-news-knl968365189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, घरौंडा के विधायक समेत 341 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, घरौंडा के विधायक समेत 341 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण समेत 340 नए केस मिले हैं। वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। महामारी के कारण आठ दिनों में 18 और एक माह में 28 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 386 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं।
बता दें अभी तक जिले में कोरोना के कारण अब तक 572 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं सक्रिय केसों की संख्या 2745 तक पहुंच गई हैं। पिछले 24 घंटे में 1618 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 678308 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 45896 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 42579 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
इनकी गई जान
कोरोना के कारण मरने वालों में बड़थल निवासी 24 वर्षीय युवक को को मेडिकल कॉलेज में 18 जनवरी को दाखिल कराया गया था। 21 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मौत का कारण किडनी रोग व कोरोना बताया गया है। वहीं कर्ण विहार निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को दो तीन दिन से आ रहे बुखार खांसी व सांस रोग के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 21 जनवरी को उनका निधन हो गया। इसकी प्रकार न्यू हाउसिंग बार्ड कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय व्यक्ति को 16 जनवरी को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था 22 जनवरी को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ सहित 6 डॉक्टर पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव मामलों में डाक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी डिप्टी सीएमओ सहित 6 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से दो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के हैं, एक डेंटल असंध से है। इससे अलग 37 विद्यार्थी, 6 अध्यापक, एनडीआरआई का साइंटिस्ट, एक पुलिस कर्मी, एक लेक्चरर, हाउस वाइफ, 5 महीने का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गया है।
दो मरीज है अस्पताल में दाखिल
कोरोना पॉजिटिव 336 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। दो मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया। वहीं पॉजिटिव मरीजों में 184 ने वैक्सीन लगवाई हुई है तो वहीं 72 ने पहली डोज व 84 मरीजों ने एक भी डोज नहीं लगवाई हुई है।