फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three days police remand accused of making fake RC

फर्जी आरसी बनाने का आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three days police remand accused of making fake RC
आतंकियों से बरामद की गई फर्जी आरसी बनाने के आरोपी नितिन शर्मा को सीआईए-टू ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से वह दोनों कारें बरामद की जाएंगी, जिनकी उसने फर्जी आरसी बनवाई थी। वहीं, दूसरी ओर यमुनानगर पुलिस भी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। कारण कि यमुनानगर में भी आरोपी फर्जी आरसी बनाने के मामले में वांछित है।
विज्ञापन

दरअसल करनाल पुलिस ने बसताड़ा टोल पर जब चार आतंकियों को विस्फोटों संग गिरफ्तार किया था तो आरोपियों की इनोवा कार से ही दो आरसी बरामद की गई थी। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो दोनों आरसी फर्जी पाई गई, जबकि संबंधित नंबर की कार यमुनानगर और पानीपत में पहले से मौजूद थी। लेकिन आतंकी दोनों फर्जी आरसी पर पंजाब में स्कॉर्पियो और ब्रेजा कार चला रहे थे। इस मामले में पूछताछ के बाद पुलिस के सामने अंबाला के मेहमदपुर साहा निवासी नितिन शर्मा का नाम सामने आया। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी के खिलाफ फर्जी आरसी बनाने का मामला यमुनानगर में पहले ही दर्ज है।
विज्ञापन

बाक्स
आज आतंकियों को दोबारा किया जाएगा कोर्ट में पेश
पुलिस ने पकड़े गए चारों आतंकियों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। 15 मई को पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है। ऐसे में चारों आरोपियों की रविवार को कोर्ट में दुबारा से पेशी होनी है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इनमें से एक या दो आतंकियों को दोबारा रिमांड पर ले सकती है। इससे पहले आरोपियों से अब तक हुई पूछताछ और जांच का भी खुलासा हो सकता है। विदित हो कि मामले में पुलिस अब तक कुछ बताने से बचती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राजबीर, आकाशदीप व जशनप्रीत का इंतजार
पुलिस अब आतंकी राजबीर, आकाशदीप और जशनप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। फिलहाल ये तीनों आतंकी पंजाब पुलिस के पास रिमांड पर चल रहे हैं। बता दें आरोपी गुरुप्रीत, आकाशदीप व जशनप्रीत पहले भी विस्फोटक सामग्री सप्लाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed