फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three crore rupees crackers will be burst in karnal

तीन करोड़ के पटाखे और फुलझड़ियों से मनेगी दिवाली

Wed, 11 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Wed, 11 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
three crore rupees crackers will be burst in karnal

दीपावली के जश्न ज्श्नजश्र े लिए पटाखों की बिक्री भी जोरों पर है। शहर में तीन जगहों पर 176 पटाखा स्टॉल लगाए गए हैं। इस बार सोशल मीडिया का क्रेज केवल मोबाइल फोन तक सीमित न रहकर पटाखों के ब्रांड नेम तक भी पहुंच गया है। इससे बाजार में अब बच्चों को लुभाने के लिए व्हाट्सऐप, फेसबुक, चिट चैट और यू ट्यूब के रूप में पटाखों की भरमार है। इन पर इस बार करीब तीन करोड़ के पटाखों की बिक्री होने की उम्मीद है। युवाओं और बच्चों में खासकर सोशल मीडिया के नाम से बने बमों के प्रति उत्साह है।

विज्ञापन

 शहर में दीपावली को लेकर तीन जगह हुडा सेक्टर-12, सेक्टर-16 व सेक्टर-32 ग्राउंड में पटाखों की स्टॉल लगी है। यहां 176 से ज्यादा लाइसेंस प्राप्त पटाखा विक्रेता बैठे हैं। शहर की दीपावली इस बार तीन करोड़ के पटाखों से बनने वाली है। बाजार में देश के प्रसिद्ध नेताओं से लेकर बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन और क्रिकेटरों तक के फोटो पटाखों की पैकिंग पर लगाकर बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन

दस से लेकर छह हजार रुपये तक के पटाखे 

शहर की मार्केट में इस दीपावली 10 रुपये लेकर 6 हजार रुपये तक का पटाखा है। इस बार सबसे महंगी छोटे पटाखों से बनी लड़ी है। इसकी कीमत करीब 6 हजार रुपये है और इसमें 10 हजार छोटे पटाखे लगे हैं। आसमान में जाकर फटने और कलर फैलाने वाले शॉट पटाखों का भी काफी चलन है। करीब चार हजार रुपये की कीमत का पटाखा, जिससे 240 शॉट आसमान में जाते हैं, सबसे ज्यादा बिक रहा है। वहीं, इसमें सिंगल शॉट से लेकर 10, 20, 50, 100 और 200 शॉट भी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तिल्ली लगाने से आसमान में उड़ेगा पैराशूट

इस बार दीपावली में पटाखों के साथ-साथ एक नई तरह का पैराशूट भी आया है। इसमें कई कलर आए हैं। इसके अंदर कपूर की गोली रख कर जैसे ही उसमें तिल्ली लगाएंगे तो पैराशूट हवा में उड़ने लगेगा। जब तक कपूर की गोली में आग जलती रहेगी, पैराशूट हवा में उड़ता रहेगा और रोशनी भी होती रहेगी। यह पैराशूट बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद रहा है।


अनार और फुलझड़ियों में बढ़ी बच्चों की रुचि 

पिछले वर्षों में जहां ज्यादा साउंड वाले पटाखों का चलन होता था, वहीं अब लोग ज्यादा साउंड के पटाखे पसंद नहीं करते। अब रंगबिरंगे अनार और फुलझड़ियों की खरीद की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा रहा है। अनार में इस बार एक साथ तीन से चार रंग की रोशनी करने वाले अनार सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं, 12 फिट ऊपर तक रोशनी करने वाले अनार भी आए हैं। फुलझड़ियों में बड़ी फुलझड़ियों का क्रेज है। अब एक फिट से लेकर तीन फिट तक की फुलझड़ी मार्केट में बिक रही हैं। वहीं, छोटे बच्चों के लिए स्पेशल पटाखे पॉप पोप्स आए हैं, जिन्हें बच्ची अपने हाथ पर भी फोड़ सकते हैं, जिसका कोई नुकसान शरीर पर नहीं होता। वहीं, चाइनिज पटाखों में पानी बम जो आकाश में जाकर अलग अगल चेहरे बनाते हैं। इन पटाखों  की तरफ भी लोगों का खासा रुझान हैं।  


प्रदूषण मुक्त पटाखों की तरफ लोगों का रुझान  

पटाखा विक्रेता विजय कुमार ने बताया कि इस बार लोगों में पटाखों से ज्यादा बिना शोर व प्रदूषण मुक्त पटाखों, अनार व फुलझड़ियों की खरीद की तरफ रुझान अधिक है। जो लोगों को किफायती दाम पर मिल रही है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में पांच से सात का इजाफा हुआ है। 


बिना लाइसेंस के बाजार में बिक रहे पटाखे  

पटाखा विक्रेता रवि ने बताया कि उन्होंने सरकार से लाइसेंस लेने के बाद स्टॉल लगाया है, लेकिन बाजार में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से बिक रहे पटाखों से उनकी बिक्री पर असर पड़ा है। प्रशासन की अनदेखी के कारण उनकी दीपावली इस बार फीकी रहती नजर आ रही है। 


दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट

करनाल। दीपावली पर कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधीश डॉ. जे गणेशन ने शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त है।

उन्होंने बताया कि शहर के लिए डीडीपीओ, सेक्टर-16 दशहरा ग्राउंड के लिए बीडीपीओ, सेक्टर-32 हुडा  ग्राउंड के लिए तहसीलदार, सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड के लिए नायब तहसीलदार को क्षेत्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील परिसर निसिंग के लिए नायब तहसीलदार निसिंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला इन्द्री के लिए नायब तहसीलदार इन्द्री, राजकीय सीनियर सेकेंडरी दशहरा ग्राउंड के लिए तहसीलदार नीलोखेड़ी, सेक्टर-1 हुडा ग्राउंड तरावड़ी के लिए बीडीपीओ नीलोखेड़ी, कैपिंग ग्राउंड घरौंडा के लिए तहसीलदार घरौंडा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध के लिए तहसीलदार असंध को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।  उपमंडल मजिस्ट्रेट करनाल, असंध तथा इंद्री को अपने-2 क्षेत्रों के लिए ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed