{"_id":"638f6fa1187c3f396609c395","slug":"three-cousins-brothers-killed-in-road-accident-in-haryana-s-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Karnal: खराब खड़े ट्राले से टकराई बाइक, तीन चचेरे भाइयों की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Karnal: खराब खड़े ट्राले से टकराई बाइक, तीन चचेरे भाइयों की मौत, दो की हालत गंभीर
Tue, 06 Dec 2022 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:06 PM IST
सार
एक बाइक का तेल खत्म हुआ तो पांच युवक दूसरी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। कुरुक्षेत्र के गीता जयंती महोत्सव से घर लौटते समय कुटेल रोड पर हादसा हुआ था।
विज्ञापन
निशांत (18) संदीप (22) और सचिन (17) के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल के मधुबन क्षेत्र में कुटेल रोड पर एक खराब होकर खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक में सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक गीता जयंती महोत्सव से घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार गांव मुबारकाबाद निवासी सचिन, निशांत, संदीप, अंकित, गौरव और मनीष सोमवार को दो बाइकों पर सवार होकर कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में गए थे। सोमवार रात करीब 11 बजे घर लौटते समय रास्ते में एक बाइक का तेल खत्म हो गया। मनीष अपनी बाइक लेकर तेल डलवाने निकल गया।
जबकि अन्य पांचों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर की तरफ निकल गए। जब वे गांव मुबारकाबाद की तरफ जा रहे थे तो गुडरीच कंपनी के सामने सड़क पर एक खराब ट्राला खड़ा था। वहीं, इसी दौरान सामने से आ रही एक कार की लाइट बाइक चला रहे युवक की आंखों में पड़ी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और बाइक ट्राले के नीचे घुस गई।
विज्ञापन
इस हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रात को ही पांचों युवकों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने सचिन (17), निशांत (18) और संदीप (22) को मृत घोषित कर दिया। अंकित और गौरव की हालत अभी गंभीर बनी है। जिनका इलाज चल रहा है। मृतक संदीप हेयर सैलून चलाता था, वहीं सचिन और निशांत 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे।
रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों के पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - तरसेम चंद, थाना प्रभारी, मधुबन