{"_id":"613926478ebc3eb4e14d18f8","slug":"three-cases-of-corona-came-to-the-fore-karnal-news-knl825871170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के तीन केस आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के तीन केस आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन केस सामने आए हैं। वहीं अभी तक 11 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अभी तक कोरोना के कारण 552 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर किसानों के धरने ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंताए बढ़ा दी है। कहीं किसानों की भीड़ के कारण कोरोना के केस न बढ़ जाएं।
डीसी निशांत कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1601 सैंपल लिए गए थे। वहीं अभी तक जिले में 493913 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 452391 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। 40024 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमें से 39461 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 96 जगहों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 5087 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक थी। मेडिकल कॉलेज व नागरिक अस्पताल में लाभार्थियों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें और जिन्होंने पहली डोज लगवा ली है वह समय आने पर दूसरी डोज अवश्य लगवा लें। कोविड 19 के नियमों को पालन अवश्य करें मास्क लगाकर रखे उचित दूरी बनाकर रखे, हाथों को बार बार सैनिटाइज करते रहें।