फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threat to change religion if justice is not given

Karnal News: न्याय नहीं मिला तो धर्म बदलने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Threat to change religion if justice is not given
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मांगें पूरी नहीं होने पर कुछ लोगों ने हिंदू धर्म छोड़ अन्य विशेष धर्म अपनाने की चेतावनी दी है। ऊंचा समाना दलित शोषित संघर्ष समिति के संयोजक राजकुमार शर्मा ने मानव सेवा संघ में बैठक कर यह बात कही।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि 40 साल से न्याय के लिए आंदोलनरत परिवारों ने 21 से पांच दिन तक गांव के बाहर जीटी रोड के किनारे पक्का पुल धाम के गेट पर धरना दिया और उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद आज तक अफसरों ने नहीं सुनी। उन्हें यदि न्याय नहीं मिला तो सभी परिवार मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

फरियादी राजकुमार, सूरज भान, कुलदीप ने बताया कि उनकी मांगों में वर्ष 1984 में तीन-तीन मरले के प्लाॅट का कब्जा दिलाना, वर्ष 2018 से उनके खोखे सहित उठाया गया सामान दिलाना, पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद पॉन्ड अथॉरिटी के आदेश पर तालाब व जोहड़ से कब्जा हटवाना शामिल है। मौके पर महिलाओं में रोशनी, आशा, कोमल, कविता व जोगिंद्रो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed