{"_id":"6133df9d8ebc3e7a2345903e","slug":"those-who-take-law-in-their-hands-will-be-dealt-with-strictly-karnal-news-knl82170281","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेंगे
विज्ञापन
315: लघु सचिवालय सभागार में अधिकारीयो के साथ बैठक करते डीजीपी हरियाणा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सात सितंबर को लघु सचिवालय के बेमियादी घेराव करने के संबंध में किसानों के एलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने करनाल पहुंचे डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि उपद्रव करने वाले व कानून को अपने हाथों में लेने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का अधिकार सबको है लेकिन कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील भी की कि शांतिपूर्वक व कानून के दायरे में रहकर ही प्रदर्शन करें।
शनिवार शाम को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल सेक्टर-12 लघु सचिवालय स्थित सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने करनाल रेंज के करनाल, पानीपत व कैथल के एसपी से कानून व्यवस्था व अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की। इससे पहले जब वह लघु सचिवालय में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में करनाल रेंज की पुलिस महानिरीक्षक ममता सिंह, करनाल डीसी निशांत कुमार, एसपी करनाल गंगाराम पूनिया, एसपी कैथल लोकेंद्र सिंह, एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन, पानीपत जिले एएसपी पूजा वशिष्ठ भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर करनाल रेंज के जिलों की लॉ एंड आर्डर व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व किसान आंदोलन के मद्देनजर जिलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गहनता से मंथन किया गया। इसके बाद जिला करनाल, पानीपत व कैथल जिलों के पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश होकर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इनके समाधान के लिए पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मचारियों को आश्वस्त किया और संबंधित अफसरों को दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
करनाल में भी एसपी रह चुके हैं
डीजीपी पीके अग्रवाल का करनाल से पहले भी नाता रहा है। वह करनाल में 1995 में एसपी रह चुके हैं। इसके बाद वह 2001 में भी करनाल के एसपी रहे हैं। करीब तीन साल तक वह करनाल की जनता से जुड़े रहे हैं।