फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Those who pass Class 10 with basic maths can also study maths in Class 11.

Karnal News: आधार गणित से दसवीं पास करने वाले भी 11वीं में पढ़ सकेंगे गणित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Those who pass Class 10 with basic maths can also study maths in Class 11.
स्कूल जाते विद्यार्थी फाइल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा आधार गणित से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में गणित विषय का चयन करने के लिए छूट मिलेगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से यह राहत दी गई है। जारी पत्र में बोर्ड की तरफ से पूर्व में भेजे गए पत्र के तहत शैक्षिक सत्र 2023-24 से कक्षा 10वीं में आधार व मानक गणित का प्रावधान करने बारे लिखा गया था। इसके तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा आधार गणित से उत्तीर्ण करने वाला परीक्षार्थी आगामी कक्षा 11वीं में गणित विषय का चयन करने से वंचित रहता था।

अब इसी मामले में बोर्ड की तरफ से किए गए प्रावधान के अनुसार नए शैक्षिक सत्र से कक्षा 11वीं में गणित विषय के चयन के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा मानक गणित से उत्तीर्ण करने की शर्त को हटा दिया है। इस प्रकार अब कक्षा 10वीं की परीक्षा मानक गणित व आधार गणित में से किसी एक गणित से उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थी कक्षा 11वीं में गणित विषय के चयन व अध्ययन के लिए पात्र होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कक्षा 10वीं की परीक्षा आधार गणित से उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थी, जिनको वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में गणित विषय का चयन करवाते हुए अस्थाई तौर पर दाखिला दिया गया है, ऐसे सभी परीक्षार्थियों को कक्षा 11वीं में दिया गया दाखिला स्थाई माना जाना है यानी अब मानक गणित की परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विषय मुश्किल लगे या आसान मनमर्जी से पढ़ें

करनाल जिले में हरियाणा बोर्ड के 779 और निजी स्कूलों की संख्या 250 से अधिक है। जहां से कक्षा दसवीं की पढ़ाई करीब 35 हजार विद्यार्थी कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थियों के पास आधार गणित है। अब 11वीं गणित की पढ़ाई करना इनकी इच्छा पर निर्भर करेगा। करीब तीन वर्ष पूर्व बोर्ड ने विषय को दो भागों में बांटा था। यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए राहत भरा था, जिन्हें गणित मुश्किल लगता था। लेकिन अब शर्त हटने से सभी को राहत होगी।



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं पास विद्यार्थियों को 11वीं में मानक गणित परीक्षा पास के बाद ही आगे गणित की पढ़ाई की शर्त से छूट दी गई है। अब आधार व मानक गणित पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थी 11वीं में गणित विषय की पढ़ाई कर सकते हैं। सभी राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं को अवगत करा दिया गया है। - डॉ. पवन शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की यह पहल शिक्षा को अधिक लचीला, समावेशी और विद्यार्थी-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस निर्णय से निश्चित ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सरकार एवं शिक्षा बोर्ड का यह कदम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत सराहनीय है। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed