{"_id":"61e8800c0bd05260352d4b7d","slug":"those-who-do-better-work-for-women-will-get-nari-shakti-puraskar-karnal-news-knl965450128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए बेहतर काम करने वालों को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए बेहतर काम करने वालों को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण, कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य करने वालों को नारी शक्ति पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए चयनित लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यू .एडब्ल्यूएआरडीएस. जीओवी. इन पर जाकर कर सकते हैं।
पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है। हालांकि अधिकतम संख्या में किसी प्रकार की छूट की अनुमति महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति के विवेक पर दी जा सकती है। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों पर भी विचार किया जाता है। चयन समिति पर्याप्त औचित्य के साथ अपनी इच्छा के अनुरूप पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति या संस्था की सिफारिश भी कर सकती है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी पुरस्कारों के लिए आवेदन या अनुशंसित संस्थानों और व्यक्तियों की उपलब्धियों पर विचार करते हुए पुरस्कारों के लिए प्राप्त नामांकनों की जांच कर उसे शॉर्टलिस्ट करेगी। पुरस्कार विजेताओं का अंतिम चयन स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति करेगी।
वर्जन-
इस प्रकार के पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को मान्यता देते हैं। मंत्रालय की ओर से हर साल व्यक्तियों और संस्थानों को महिलाओं की सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। पात्र व्यक्ति तय समय में आवेदन करें, उसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
- निशांत कुमार यादव, उपायुक्त