Haryana: जनता की वोट से जीत का दम भरने वाले करनाल जिले के 14 प्रत्याशियों की अपनी वोट बाहर, पढ़ें रिपोर्ट
करनाल से दूसरे जिलों व विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले कुल पांच प्रत्याशियों में भाजपा के दो, आम आदमी पार्टी से एक व तीन निर्दलीय हैं। ये बाहर के निवासी होने के बावजूद अपने चुनावी विधानसभा क्षेत्र में खुद को वोट डाल सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे करनाल जिले के 14 उम्मीदवार ऐसे हैं जो जनता के वोट से अपनी जीत का दम तो भर रहे हैं, लेकिन इनकी अपनी वोट उस विधानसभा क्षेत्र में नहीं है, जहां के यह प्रत्याशी हैं। ऐसे में वे स्वयं को वोट नहीं कर सकेंगे। वहीं, पांच प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो रहने वाले दूसरे विधानसभा क्षेत्र या जिले के हैं, पर उनकी वोट संबंधित चुनावी क्षेत्र में बनी है।
चुनाव आयोग को दिए नामांकन पत्र में प्रत्याशियों ने अपने निवासी और किस विधानसभा क्षेत्र में उनकी वोट है, इसका उल्लेख किया है। कुल 14 उम्मीदवारों में आठ प्रत्याशी राजनीतिक दलों के हैं तो छह आजाद चुनावी जंग लड़ रहे हैं। खुद को वोट न दे पाने वाले प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा कांग्रेस के तीन, इनेलो-बसपा के दो, शिरोमणी अकाली दल, एनसीपी और राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का एक-एक है।
वहीं, दूसरे जिलों व विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले कुल पांच प्रत्याशियों में भाजपा के दो, आम आदमी पार्टी से एक व तीन निर्दलीय हैं। ये बाहर के निवासी होने के बावजूद अपने चुनावी विधानसभा क्षेत्र में खुद को वोट डाल सकेंगे। इनमें भाजपा के रामकुमार कश्यप, योगेंद्र राणा, आप के जयपाल शर्मा और निर्दलीयों में राजीव कुमार और राजकुमार का नाम शामिल है। जबकि अपने चुनावी क्षेत्र में वोट न होने वालों में राजनीतिक दलों से कांग्रेस के धर्मपाल गोंदर, राकेश कांबोज, वीरेंद्र सिंह राठौर, एसएडी के हरदीप, एनसीपी के वीरेंद्र मराठा, बसपा के गोपाल राणा, बलवान सिंह, आरजेपी के गौरव बक्शी शामिल हैं।
इन प्रत्याशियों की वोट अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं
प्रत्याशी : करनाल विधानसभा क्षेत्र
- शिरोमणी अकाली दल के हरदीप सिंह निसिंग के रहने वाले हैं और इनकी वोट नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में है।
- निर्दलीय उम्मीदवार सुभरी निवासी धर्मेंद्र और सेक्टर-8 निवासी यशदेव की वोट घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में है।
प्रत्याशी : असंध विधानसभा क्षेत्र
- एनसीपी के झंझाडी निवासी वीरेंद्र मराठा की वोट नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में हैं।
- बसपा के गोपाला राणा धधलाना निवासी हैं और वोट पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हैं।
- निर्दलीय प्रत्याशी गोंदर निवासी प्रदीप की वोट नीलोखेड़ी में है।
प्रत्याशी : घरौंडा विधानसभा क्षेत्र
- कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह राठौर सेक्टर-13 निवासी हैं और इनकी वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
प्रत्याशी : नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र
- कांग्रेस के धर्मपाल गोंदर प्रेमनगर के रहने वाले और इनकी वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
- निर्दलीय सेक्टर-32 निवासी दयाल सिंह की वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
- निर्दलीय काछवा निवासी सरिता की वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
- निर्दलीय ललैन निवासी सुंदरी की वोट असंध विधानसभा क्षेत्र में है।
- इनेलो-बसपा के बलवान सिंह खेड़ी नरू निवासी हैं और इनकी वोट असंध विधानसभा क्षेत्र में है।
- आरजेपी के गौरव बक्शी कुरुक्षेत्र निवासी हैं और इनकी वोट थानेसर विधानसभा क्षेत्र में है।
प्रत्याशी : इंद्री विधानसभा
- कांग्रेस के राकेश कांबोज मॉडल टाउन निवासी हैं और इनकी वोट करनाल विधानसभा क्षेत्र में है।
बाहर के रहने वाले इन प्रत्याशियों की अपने विस क्षेत्र में है वोट
- इंद्री से भाजपा के रामकुमार कश्यप सेक्टर-8 कुरुक्षेत्र निवासी हैं।
- असंध से भाजपा के योगेंद्र राणा सेक्टर-32 करनाल निवासी हैं।
- घरौंडा से आप के जयपाल शर्मा घोघड़ीपुर करनाल निवासी हैं।
- नीलोखेड़ी से निर्दलीय राजीव कुमार प्रेम कॉलोनी करनाल निवासी हैं।
- नीलोखेड़ी से निर्दलीय राजकुमार सेक्टर-6 करनाल निवासी हैं।
कितने प्रत्याशियों की अपने चुनावी क्षेत्र में नहीं वोट
विस क्षेत्र प्रत्याशी
करनाल 03
असंध 03
घरौंडा 01
नीलोखेड़ी 06
इंद्री 01