फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves took out goods from five transformers in a single night

चोरों ने एक ही रात में पांच ट्रांसफार्मरों से निकाला सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves took out goods from five transformers in a single night
कुंजपुरा। क्षेत्र के कई गांवों में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के मामले बढ़ते जा रहे थे। इनमें से अधिकांश वारदात को सुलझाया नहीं जा सका है। अब कई गांव से एक ही रात में पांच ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम उपकेंद्र नेवल के एसडीओ सुनील कुमार ने कुंजपुरा थाने को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की रात चोरों ने क्षेत्र के अलग-अलग गांव में 5 किसानों के खेतों में खड़े ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया है। इन किसानों में मोहर सिंह, महेंद्र सिंह एवं सुंदरा देवी निवासी चुरनी के अलावा बलकार निवासी कमालपुर रोड़ान एवं रामकिशन वासी गांव खराजपुर शामिल है। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी हो जाने से किसानों को फसलों में समय पर पानी उपलब्ध न हो पाने की चिंता सता रही है। पुलिस ने एसडीओ सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed