फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be movement of clouds today and tomorrow, decrease in temperature is possible

Karnal News: आज और कल रहेगी बादलों की आवाजाही, तापमान में कमी संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
There will be movement of clouds today and tomorrow, decrease in temperature is possible
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार से एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे आसमान पर बादलों की आवाजाही रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन रात के तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है।

सोमवार को सुबह तेज धूप रही लेकिन दोपहर बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। हवा की गति भी तेज हुई। जिसके कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 28 व 29 अक्तूबर को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित परंतु 30 अक्तूबर से 2 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed