फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be a gathering of devotees at Ghantakarna Mahavir Devasthan todaThere will be a gathering of devotees at Ghantakarna Mahavir Devasthan today.y.

Karnal News: घण्टाकर्ण महावीर देवस्थान पर आज होगा श्रद्धालु संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
There will be a gathering of devotees at Ghantakarna Mahavir Devasthan todaThere will be a gathering of devotees at Ghantakarna Mahavir Devasthan today.y.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंद्री रोड स्थित मनोकामनापूरक संकटमोचक श्री घण्टाकर्ण महावीर देवस्थान पर कृपा दिवस कृष्ण चौदस के अवसर पर शुक्रवार को मासिक श्रद्धालु संगम का आयोजन किया जाएगा। शांतमूर्ति महासाध्वी प्रमिला महाराज एवं परम पुरुषार्थी साध्वी जागृति महाराज की पावन निश्रा में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु भक्ति और आराधना में शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि इसी दिन भारत संत गौरव गुरुदेव पीयूष मुनि महाराज का 51वां जन्मदिवस भी है।

देवस्थान की मान्यता के अनुसार श्री घण्टाकर्ण जी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के शासनरक्षक देव हैं। उन्हें तंत्र-मंत्र-यंत्र की साधना को सफल करने वाले अलौकिक शक्ति संपन्न देव के रूप में श्रद्धा से पूजा जाता है। देवस्थान श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह 6:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। प्रात:कालीन आरती सुबह 7:30 बजे और सायंकालीन आरती शाम 5:15 बजे होगी। विशेष कृपा प्राप्ति प्रसंग पर सुबह 8:30 से 11 बजे तक सत्संग, भजन-कीर्तन और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed