फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There were three murders from both sides, so Doga was kept

दोनों तरफ से हो चुकीं तीन हत्याएं, इसलिए रखा था डोगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
There were three murders from both sides, so Doga was kept
पानीपत। सोनीपत के गांव रिठाल निवासी सन्नी उर्फ कुकी के भाई की पहले हत्या हुई थी, जिसमें आहुलाना निवासी अमरजीत पुत्र रणबीर का नाम आ गया था। इसके बाद कुकी ने रंजिश रखते हुए साथी संजीत उर्फ शक्ति एवं अन्य के साथ मिलकर वर्ष 2016 में गोहाना सेक्टर-7 में अमरजीत के भाई कदम की हत्या कर दी थी। इसके बाद से कुकी जेल और संजीत जमानत पर था। छह जून 2017 को राजो देवी अपने देवर सतबीर के साथ भतीजे अमरजीत के केस में पानीपत जुवेनाइल कोर्ट आई थी। कोर्ट से बाहर निकलकर जीटी रोड पर पहुंचते ही सतबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चाचा-भतीजे की हत्या के बाद परिवार दशहत में है। इसलिए वह कोर्ट में लोडेड डोगा लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

वकील गिरधारी लाल गोयल ने बताया कि सुबह वह दूसरी मंजिल पर अपने चैंबर (267 नंबर) में थे। उनके साथ वकील याशिका और मुंशी शिवकुमार थे। सुबह करीब 11 बजे गोली चलने से दरवाजे का शीशा टूट गया और शीशे के टुकड़े पूरे चैंबर में आ गिरे। वकील याशिका के चेहरे पर शीशा लग गया। उन्हें मामूली चोट भी लगी है। पुलिस ने चैंबर के बाहर से गोली का खोल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने बताया कि आवाज सुनकर ऊपर पहुंचे तो गोली चलने का पता चला। इसके बाद एसपी शशांक कुमार सावन को कॉल कर मामले की सूचना दी। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह और शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके सिंघल की अदालत में बुधवार को राजो देवी, उनके पति फूल कुमार, जगदीश और हवलदार जगमेंद्र की गवाही थी। आरोपी राकेश को अदालत में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इससे अदालत में बुधवार को गवाही नहीं हो सकी और अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर 2022 की तारीख रखी है। आरोपी राकेश फिलहाल जमानत पर है, जिसकी गिरफ्तारी का वारंट भी अदालत ने बुधवार को जारी कर दिया। इस मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें गैंगस्टर रिठाल गांव निवासी मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ कुकी सोनीपत की जेल में बंद है। आरोपी संजीत और अमित पानीपत जेल में बंद हैं। आरोपी अशोक उर्फ हुटर और राकेश जमानत पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed