फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a scuffle and uproar between two groups of lawyers

Karnal News: वकीलों के दो गुटों में धक्का-मुक्की और हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle and uproar between two groups of lawyers
जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यालय में जाते समय दूसरे गुट ने रोका रास्ता
विज्ञापन

- तनाव के चलते दिन भर पुलिस बल करना पड़ा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बार एसोसिएशन कार्यालय में जाते समय वकीलों के दो गुटों में धक्का-मुक्की हो गई जिससे वहां हंगामा हो गया। शपथ लेने वाला गुट जब कार्यालय में जाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ने लगा तो दूसरे पक्ष ने रास्ता रोक लिया। उनका कहना था कि बिना वोटिंग के वह पदाधिकारी कैसे बन गए, चुनाव दोबारा होगा।
एक गुट ने गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे भी लगाए। सूचना मिलने पर घरौंडा डीएसपी मनोज कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वकीलों को समझाया और सभी को बार एसोसिएशन के कार्यालय से दूर किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए शाम तक पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस बार एसोसिएशन के कार्यालय की चाभी साथ ले गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी दस्तावेज लेकर सिविल लाइन थाने में आने को कहा।
विज्ञापन



ये था मामला
जिला बार एसोसिएशन का 28 फरवरी को पांच पदों पर चुनाव होना था। जिसमें प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान संदीप चौधरी और सुरजीत मढाण आमने-सामने थे। वकील जगमाल ने निवर्तमान प्रधान संदीप चौधरी के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा में शिकायत देकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत पर काउंसिल की ओर से निवर्तमान प्रधान के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद संदीप चौधरी हाईकोर्ट चले गए थे और उन आदेशों पर स्टे ले लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता भी हाईकोर्ट चला गया और दोबारा संदीप चौधरी पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने के आदेश ले आया।
संदीप चौधरी का कहना है कि यह शिकायत फर्जी है और इस मामले पर वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इस विवाद में संदीप चौधरी के गुट ने चुनाव को स्थगित कर दिया और हाउस की बैठक बुलाकर निवर्तमान उप प्रधान गोपाल चौहान को प्रधान पद के कार्यों की जिम्मेदारी दे दी। वहीं 28 फरवरी को आरओ विनय बंसल ने दूसरा प्रत्याशी न होने के कारण सुरजीत मंढाण को प्रधान, नितिन भारद्वाज को उप प्रधान, सचिव पद पर नवीन राणा व संयुक्त सचिव पद पर संगीता रानी को नियुक्त कर दिया। इस दौरान वोटिंग नहीं हुई। इन्हीं चारों पदों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था।

चुनाव पूरी तरह से संवैधानिक : आरओ
आरओ विनय बंसल ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के निर्देश पर बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ है। चुनाव पूरी तरह से संवैधानिक हैं। नवनियुक्त प्रधान सुरजीत मंढाण को कार्यभार संभालना चाहिए। वहीं नवनियुक्त प्रधान सुरजीत मंढाण का कहना है कि पुलिस ने उनके कानूनी दस्तावेज मांगे हैं। वह दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों का अध्ययन किया जाएगा और जिला सेशन जज के सामने मामला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed