फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is this noise in the world, today Christ has been born...

Karnal News: शोर दुनिया में यह हो गया, आज पैदा मसीह हो गया...

Thu, 25 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 25 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
There is this noise in the world, today Christ has been born...
रेलवे रोड ​स्थित द चर्च ऑफ असेंशन में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर आयोजित नाटक का मंचन करते श्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। क्रिसमस डे का खुमार जिलेभर में छा गया है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जिलेभर के गिरजाघरों में कार्यक्रम हुए। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां मनाई गई। मुख्य आयोजन रेलवे रोड स्थित द चर्च ऑफ असेंसन में हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
सबसे पहले अन्नु ने ‘शोर दुनिया में यह हो गया, शोर दुनिया में यह हो गया, आज पैदा मसीह हो गया...’ गीत प्रस्तुत किया। वैलसी ने ‘वो एक बाल है फिर भी अजीब हस्ती बना हुआ है...’ भजन गाया। साराह ने ‘तेरा हो अभिषेक, अमन के राजकुमार, आज हमारे दिल में जन्म ले हे प्रभु यीशु महान...’ भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन


फादर नरेंद्र कुमार ने कहा कि हमें कभी भी चोरी नही करनी चाहिए। सदा प्रभु यीशु पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु ने समझाया है कि हमें दूसरों का साथ देना चाहिए और किसी के बारे में बुरा नहीं सोचना और करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज लगाई जाएगी प्रदर्शनी

फादर नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्रिसमस डे के अवसर पर वीरवार सुबह श्रद्धालु मोमबत्ती जलाकर यीशु की प्रार्थना करेंगे। ये सिलसिला पूरा दिन जारी रहेगा। इस दौरान चर्च में विभिन्न प्रकार की स्टाॅल भी लगाई जाएंगी। जिनमें यीशु से जुड़ी वस्तुएं और खाने-पीने की वस्तुएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed