{"_id":"658f3262a1575d8ae40edaf3","slug":"there-is-a-possibility-of-killing-the-missing-youth-and-throwing-him-in-the-canal-karnal-news-c-18-knl1008-294352-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लापता युवक की हत्या कर नहर में फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लापता युवक की हत्या कर नहर में फेंकने की आशंका
Sat, 30 Dec 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। सप्ताह भर से लापता 25 वर्षीय युवक की हत्या कर रस्सी से बांधकर पश्चिमी काछवा नहर में फेंकने की आशंका पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक नहर में युवक के शव की तलाश की गई, मगर शव नहीं मिल सका। उधर, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। लापता युवक के मिलने के बाद ही वारदात का खुलासा हो सकेगा।
कुंजपुरा थाने के अंतर्गत गांव मुगल माजरा निवासी 25 वर्षीय सुमित बीते सप्ताह 23 दिसंबर को देर शाम अपने घर में था। इसी दौरान किसी मोबाइल नंबर से उसके पास एक कॉल आई। इसके बाद वह तुरंत घर से चला गया, लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। बताया जाता है कि अगले दिन 24 दिसंबर को मुगल माजरा एवं बड़ा गांव के बीच जंगल की तरफ जाने वाली सड़क के साथ लगते खेतों में सुमित की चप्पल और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया। इससे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
इससे पहले परिजनों ने लगातार दो दिन तक सुमित की अपने स्तर से तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग न चलने पर 26 दिसंबर को कुंजपुरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। साथ ही सुमित के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इसके बाद जांच और पूछताछ में पुलिस को यह अहम जानकारी मिली कि सुमित की हत्या कर शव करनाल के पास नहर में फेंक दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी तरसेम सिंह का कहना है कि शव बरामद होने के बाद ही इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी दी जा सकेगी।अभी यह कहना संभव नहीं कि हत्या हुई भी या नहीं। यह सब कुछ शव बरामद होने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।