{"_id":"5e309b328ebc3e4b622ddbb0","slug":"there-is-a-chance-of-rain-even-today-karnal-news-knl20218655","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बूंदाबांदी की संभावना, उसके बाद धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बूंदाबांदी की संभावना, उसके बाद धुंध
विज्ञापन
दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को भी बादल छाने व कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। उसके बाद दो दिन सुबह धुंध छाएगी। एक फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। यह मौसम विज्ञान का पूर्वानुमान है। जिले में दो दिन में 13.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार दोपहर तक बारिश होती रही। दोपहर बाद धूप निकलने से राहत मिली। बूंदाबांदी से कई जगह रास्ते खराब हो गए हैं। वहीं शाम ढलते ही बादल छा गए और रातभर लगातार बारिश चलती रही। इससे गेहूं के खेतों में जलभराव की संभावना बढ़ गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो जलभराव वाले खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना बनेगी। यही नहीं मौसम की वजह से गेहूं में पीला रतुआ भी आ सकता है।
हालांकि जलभराव तो नहीं हुआ लेकिन कीचड़ सरीखी स्थिति बन गई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री व न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। नमी सौ प्रतिशत, वेपर प्रेशर 10.4 एमएम व हवा की औसत गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस था। हवा की गति 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौसम विशेषज्ञ डा. देवेंद्र बुंदेला का कहना है कि बुधवार को बादल छाएंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही आगामी दिनों में फिर धुंध छा सकती है।
मिलेगा लाभ : डा. सिंह
गेहूं अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बारिश से अभी गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। इससे एक तो किसानों को फसल की सिंचाई की जरूरत नहीं होगी, दूसरा इससे फसल की ग्रोथ अच्छी होगी।