{"_id":"61abdd2a218d7708837aa2f7","slug":"there-are-saints-of-all-society-follow-the-teachings-karnal-news-knl917340151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज के होते हैं संत, शिक्षाओं का करें अनुसरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज के होते हैं संत, शिक्षाओं का करें अनुसरण
विज्ञापन
करनाल। शनिवार को संत शिरोमणि बाबा सैन भगत जयंती जिले भर में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान पश्चिमी यमुना नहर के नजदीक स्थित बाबा सैन भगत चौक को आकर्षक ढंग से सजाते हुए वहां हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया। भक्तों ने इस हवन यज्ञ में आहुतियां डाली और बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के होते हैं।
उधर, अशोका होटल में बाबा सैन भगत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होेंने कहा कि हमें बाबा सैन के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। हमें अपने बच्चों और समाज के लोगों को जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा सैन भगत की शिक्षाआें को हमें भी आत्मसात करना चाहिए। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सैन समाज के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा हमेशा मनवाया है। हमें बाबा सैन के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
केश कला बोर्ड के वाइस चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर सैन समाज के प्रधान राकेश पिचौलिया, बारबर यूनियन के प्रधान प्रदीप पंवार ने बताया कि संत शिरोमणि बाबा सैन भगत जयंती पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान सैन समाज के जितने भी पूर्व प्रधान और पदाधिकारी रहे हैं, सभी को मंच पर सम्मानित किया किया गया। इस अवसर भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, सीएम के प्रतिनिधि संजय बठला, शमशेर नैन, एडवोकेट राजबीर, राज सिंह, सुरेश कुमार कंकरवाल, सुमित सैन और कृष्ण सैन उपस्थित रहे।
छात्रों, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर एमबीबीएस कर रही करनाल की मोनिका सैन, तलवारबाजी के खिलाड़ी मोहित, बॉक्सिंग के खिलाड़ी रिशू सैन, तनु सैन, ताईक्वाडों के खिलाड़ी अरमान और खिलाड़ी अंकुश को सम्मानित किया गया।
बाबा सैन भगत जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग
घरौंडा। बाबा सैन भगत जयंती पर सैन समाज की ओर से शनिवार को सैन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई।
विधायक हरविंद्र कल्याण की धर्मपत्नी रेशमा कल्याण ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के होते हैं। उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।
इस दौरान सैन समाज के प्रधान राजीव सेन, जयंती प्रधान जय भगवान सैन, अनिल सैन, कैलाश सैन व अन्य समाज के प्रतिनिधियों, मुख्य अतिथि रेशमा कल्याण, ओमप्रकाश सैन और अनिल सैन को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
उधर, कैमला गांव के गायकों ने भक्ति रागिनियों से समां बांधा। सैन समाज के प्रधान राजीव सैन व जयभगवान सैन ने कहा कि अब सैन समाज ने पूरे हरियाणा में चार दिसंबर को ही सैन जयंती मनाने का फैसला लिया है। महापुरुषों की जयंती या प्रकट दिवस पर सार्वजनिक अवकाश होता है लेकिन सैन समाज को यह आदर नहीं दिया गया है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वे इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करे।
उनके अनुसार यदि सरकार चार दिसंबर को गुरू सैन भक्त जयंती का अवकाश घोषित करती है तो समाज मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा। इसके साथ ही समाज ने सैन धर्मशाला का विस्तारीकरण हो सके और लोगों को धर्मशाला में सुविधाएं मुहैया हो सके, इसके लिए ग्रांट उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। रेशमा कल्याण ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को विधायक हरविंद्र कल्याण के सामने रखा जाएगा। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर नरेश सैन, सत्यनारायण सैन, अनिल सैन बरसत, जयकरण सैन, गौरव सैन, नीरज सैन, आजाद, कृष्ण कुमार, विनोद सैन, संजय सैन, जगदीश, काका सैन, यशपाल सैन, शिव सैन और सैन समाज के लोग मौजूद रहे।