फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There are heaps of problems in the grain market before paddy

Karnal News: अनाज मंडी में धान से पहले लगे हैं समस्याओं के अंबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
There are heaps of problems in the grain market before paddy
60....नई अनाज मंडी में फैली गंदगी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडी में धान आने से पहले समस्याओं के अंबार लग चुके हैं। गंदगी, गंदा पानी, शौचालयों से लेकर पीने के पानी की समस्या बरकरार है। इसकी वजह से मंडी में आढ़तियों के पास आने वाले किसान और मजदूर परेशान हैं।
उपायुक्त अनाज मंडी के सचिवों को निर्देश दे चुके हैं कि मंडियों में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। सफाई के दावों के बाद भी फिलहाल अनाज मंडी के हालात खस्ता हैं। कई जगह गंदा पानी भरा हुआ है। इससे मच्छर पैदा हो रहे हैं। तो पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। अब कुछ दिनों में मंडी समस्याओं के साथ धान से भी भर जाएगी। जिससे मंडी में आवागमन करने वाले किसानों और मजदूराें की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन



गंदे पानी से आती है बदबू

किसान पवन ने बताया कि हर साल वे अपनी धान की फसल लेकर मंडी में आते हैं। लेकिन हर बार अनाज मंडी में गंदगी मिलती है। नई अनाज मंडी में सीवर का पानी ब्लॉक रहता है। जिस कारण बदबू फैली रहती है। जिसकी वजह से यहां बैठने में भी लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बारिश का पानी भरा हुआ

किसान इकबाल ने बताया कि बारिश के दिनों का पानी नई अनाज मंड़ी में खाली प्लॉट में जमा है। उसमें काई जम चुकी है। जिस कारण शाम के समय में मच्छर हो जाते है। उन्होंने बताया कि पानी की कोई निकासी नहीं है। ये अनाज मंडी की एक बड़ी समस्या है।



शौचालय की व्यवस्था नहीं

किसान सनी ने बताया कि नई अनाज मंडी में शौचालय की काफी दिक्कत है। यहां पर शौचालय तो बने हुए हैं लेकिन काफी दूर हैं और वे भी ज्यादातर बंद ही रहते हैं। ऐसे में किसानों को शौच के लिए काफी परेशानी होती है। समस्याएं अधिक हैं सुविधाएं शून्य हैं।


गंदा पानी दुकान में भर रहादुकानदार श्याम ने बताया कि उनकी दुकान के साथ में बने शौचालय का सीवर ब्लॉक हो चुका है। शौचालय का गंदा पानी उनकी दुकान में आ जाता है। यहां पर पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों के साथ मजदूरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

60....नई अनाज मंडी में फैली गंदगी। संवाद

60....नई अनाज मंडी में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed