फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The youth was trapped in Dubai with five and a half lakh rupees, three nominated

सवा पांच लाख रुपये लेकर युवक को दुबई में फंसाया, तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
The youth was trapped in Dubai with five and a half lakh rupees, three nominated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक युवक को एजेंटों द्वारा सवा पांच लाख रुपये लेकर दुबई भेजे जाने और वहां पर फंस जाने का मामला सामने आया है। अब अपने देश वापस लौटने के लिए उससे दो लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपी एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना शहर थानेसर पुलिस में बचना राम वासी बरेडी कलां (अंबाला) ने शिकायत दर्ज कराई कि बंता राम निवासी शंकर कॉलोनी पिपली और दोनों भाई महाबीर व सोनू निवासी ढांड (कैथल) ने उसके बेटे विनोद को विदेश भेजने के लिए नवंबर 2020 में सवा पांच लाख रुपये लिए थे। उन्होंने उसके बेटे को दुबई भेज दिया था। दुबई में उसके बेटे को आरोपियों ने फंसा लिया। अब आरोपी न तो उसके बेटे के सभी जरूरी कागजात दे रहे हैं और न ही उसे दुबई से भारत वापस भेज रहे हैं। इस कारण उसका परिवार व बेटा परेशान है। आरोपी उनकी राशि वापस देने से भी साफ इंकार कर रहे हैं। आरोपियों ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपियों ने जानबूझ कर उसके बेटे को दुबई में फंसाया है। वहां उसके बेटे की जान को खतरा है। आरोपी उसके बेटे को वापस लाने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने तीनों एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed