फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man was beaten, then the video went viral

Karnal News: युवक को पीटा, फिर वीडियो की वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten, then the video went viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन पर पहले युवक को उसके घर से फोन कर बुलाया, बाद में आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पीटते हुए आरोपियों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गाने के साथ वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना शनिवार को घरौंडा रेलवे स्टेशन पर हुई। घरौंडा की जेल कॉलोनी निवासी अनिकेत को गांव कालरम निवासी दिप्पी ने फोन करके बुलाया था। उसके साथ उसके गांव के चार लड़के और थे। वहां जाते ही अनिकेत पर आरोपियों ने लाठी, डंडों व चाकू से वार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार आरोपी उस पर लाठी- डंडों से वार करते रहे। जबकि एक युवक उसके पीटने की वीडियो बना रहा था। जब युवक ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो में आरोपियों ने गाना भी लगाया है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो दिप्पी बाबा के अकाउंट से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनिकेत को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। वह अपनी जान बचाने के लिए भागा भी, लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर उसे पीटते रहे। आरोपियों ने वीडियो में गाना लगाया है-- मैं गुंडा, कातिल, जेल से भागा हुआ मुजरिम, सराफ की किताब में मुझे खलनायक कहते हैं। घरौंडा एसएचओ सज्जन कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed