{"_id":"68508829e3d41f553d09a5b0","slug":"the-world-cannot-function-without-shri-ram-ram-ji-cannot-function-without-hanuman-karnal-news-c-18-knl1008-671096-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना...
विज्ञापन
दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना...
- गोकर्ण गो सेवा संस्था की ओर से श्री खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोकर्ण गो सेवा संस्था की ओर से एक बैंक्वेट हॉल में श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। जिसमें श्याम अग्रवाल के मार्गदर्शन में गायक राम और श्याम ने बाला जी महाराज के भजन गाए। दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना भजन पर... लोग झूमने लगे।
राहुल कश्यप ने, आ गया में बाबा दुनिया सारी छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार कृष्ण प्रिया ने, जय जय राधा रमण हरि बोल भजन... गाया। शंकर ने, मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी... भजन गाकर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। सोमवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री ने सभी सदस्यों से विशेष पूजा और जोत प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया।
भक्ति से प्रसन्न हो भात भरने आए थे श्रीकृष्ण : राधा श्री
करनाल। डिवाइन बैंक्वेट हॉल में सोमवार से नानी बाई मायरो (नरसी का भात) कथा शुरू की गई है, जो 18 जून तक चलेगी। प्रवचन करते हुए कथा व्यास राधा श्री ने नरसी के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि नरसी की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान कृष्ण को नरसी की बेटी नानी बाई का मायरा भरने के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रभु की लीला अपरंपार है। भक्त और भगवान का रिश्ता बहुत गहरा होता है। उन्होंने सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि व्यक्ति में विश्वास एवं धैर्य होना चाहिए। नानी बाई रो मायरो अटूट श्रद्धा पर आधारित प्रेरणादायी कथा है। जहां कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया जाता है। भगवान को यदि सच्चे मन से याद किया जाए तो वे अपने भक्तों की रक्षा करने स्वयं आते हैं। भक्तों के सम्मान की रक्षा के लिए भगवान उनके दास बनना भी पसंद करते हैं। संस्था के प्रधान सेवक एवं संस्थापक दिनेश गोकर्ण ने बताया कि 18 जून तक शाम चार से छह बजकर 30 मिनट तक राधा श्री यह कथा सुनाएंगी।
इस अवसर पर प्रधान दिनेश गोकर्ण, सुभाष गुप्ता, प्रिंस बंसल, बोबी सिंगला, रोहित, रिषभ, जितेंद्र सिंगला, राजीव चौधरी, नीरज सिंगला, आशीष जैन, अभिषेक गौकर्ण, रजत शर्मा, राकेश जिंदल, शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवम कौशिक शामिल रहे।