फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns

बही भक्ति की बयार, बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns
The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ‘बोल खाटू नरेश की जय, तीन बाणधारी की जय, हारे के सहारे की जय’ के जयकारों से कर्ण नगरी गूंज उठी। मौका था एक ादशी के अवसर पर शहर में जगह-जगह श्री खाटू श्याम संकीर्तन का। जिसमें श्रद्धालु देर रात तक श्री श्याम बाबा के भजनों पर झूमते रहे।
जुंडला गेट स्थित कोट महोल्ले में पार्षद युद्धवीर मीतू सैनी और निवासियों की ओर से आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन में बाबा क ी महिमा का गुणगान करते हुए गायक प्रिंस बजाज ने ‘हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है मेरा श्याम धणी’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। गायक आशीष सागर स्नेह बंधु ने ‘कारोबार म्हारो बाला जी चलावे, म्हारी बैलेंस सीट बाला की बणावे, जिवे में कदे भी घाटा आवे ना’। ‘पल्लू भर दे रे सांवरियां पल्लू भर दे’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वीरवार को पंडित विनोद शास्त्री ने पार्षद मीतू सैनी, पंकिल, अमूल, अंसुल गर्ग, जतिन सिंगला, साहिल गुप्ता, विशाल गुप्ता, विपिन गर्ग, मोहन लोघी, सचिन गुप्ता और संदीप गुप्ता से विशेष पूजा करवा ज्योत प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ कराया। वृदांवन के उमेश ने कोलकाता के गुलाब, संवती, मोगरा, चंपा चमेली, जूही, स्वर्ण कमल, गेंदा गेंदी और तुलसी की 31 मालाओं से बाबा का सुंदर शृंगार किया।
विज्ञापन

‘हम बाराती बाबा दुल्हा बनने वाले हैं’
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर श्री लखदातार युवा परिवार की ओर से आयोजित कीर्तन में बाबा का गुणगान करते हुए चुलकाना धाम से आए प्रिंस गर्ग ने ‘सब झूमो नाचो वो आने वाले हैं, पगड़ी बांध रहा है नीले घोडे़ वाला, हम बाराती बाबा दुल्हा बनने वाले हैं’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी के गायक सोनू तिलकधारी ने ‘दे दे थोड़ा प्यार बाबा तेरा क्या घट जाएगा’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। गायक कर्ण बंसल और सतीश जोशी ने भी बाबा का गुणगान किया। पंडित दीपक पांडे, अनुपम त्रिपाठी और उमेश पांडे ने दीपक मित्तल, रिशु मित्तल, प्रवीण गोयल, अशोक, बंटी, रजत, संजीव, मनोज, विवेक, विजय, विपिन, अनिल गर्ग, रामकरण, कोमल, अनूप और दिनेश से पूजा करवा कीर्तन का शुभारंभ करवाया गया।
‘रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हंसाते हैं...
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री श्याम कुंज परिवार की ओर से एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में बाबा का गुणगान करते हुए अंजली अमृता शर्मा ने ‘रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हंसाते हैं, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं’ भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

तरावड़ी के गायक सोनू तिलकधारी ने ‘जब से देखा तूझे जाने क्या हो गया, ओ खाटू वाले मैं तेरा हो गया’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। कुरुक्षेत्र के गायक हर्ष गोयल ने ‘बांह पकड़ ले सांवरा कहीं छूट न जाए’ भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। गायक आशीष सागर स्नेह बंधु ने ‘ओ केसरी के लाल, मेरा छोटा सा काम, मेरे श्याम जी को कह देना जय श्री श्याम’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक हेमंत ललित ने ‘आयो सांविरयां सरकार घोडे़ पे चढ़ के’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। गायक संजय दीवाना ने ‘मेरे राम जी को राम-राम कहियों जी हनुमान जी’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। वीरवार शाम नितेश और शुभम गुप्ता ने कोलकाता से लाए विशेष फूलों से बाबा का शृंगार किया। इस अवसर पर विनय सिंगला, अजय मदान, नीरज सिंगला, राघव मदान और अक्षित सिंगला उपस्थित रहे।

The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns

The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns

The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns

The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns

The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns

The wind of devotion, devotees swayed on Baba's hymns

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed