फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather will change for two days

Karnal News: दो दिन परिवर्तित रहेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
The weather will change for two days
40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया तापमान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दो दिनों में मौसम परिवर्तन के साथ हल्की बारिश व तेज हवा ने गर्मी से राहत दिलाई। वीरवार सुबह बादल छाये रहे और दोपहर को तेज धूप निकली, लेकिन लू नहीं चली। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में करीब चार डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार रात 10 बजे भी तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। इससे रात में मौसम सुहावना हो गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर आठ जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने और बीच-बीच में आंशिक बादल व धूल भरी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सात जून तक राज्य के उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इसके बाद मौसम खुश्क व गर्म रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed