फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The supply of contaminated water does not stop even when diarrhea patients arrive

Karnal News: डायरिया के रोगी आने पर भी नहीं रुक रही दूषित पानी की आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The supply of contaminated water does not stop even when diarrhea patients arrive
401....आनंद विहार के समीप जता गंदा पानी। संवाद
काजल पांचाल
विज्ञापन


करनाल। पानीपत में डायरिया के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी हैं। करनाल में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां तीन माह के मासूम से लेकर 12 साल तक के बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। फिर भी जिला प्रशासन शहर में दूषित पानी की आपूर्ति नहीं रोक पा रहा है। चार कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इंद्री और गोंदर में भी समस्या है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों में इन इलाके के लोगों की संख्या अधिक है।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पांच लोग डायरिया की समस्या से पीड़ित आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में डायरिया के छह मरीजों को भर्ती करना पड़ा। कई लोगों का निजी अस्पतालों में भी उपचार चल रहा है। चमन गार्डन, शिव कॉलोनी, शांति नगर और आनंद विहार में गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है। गोंदर गांव और इंद्री खंड से भी बीते दो दिनों में बड़ी संख्या में लोग जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। गोंदर और इंद्री में भी गंदे पानी की समस्या है। कई घरों में एक से अधिक बच्चे बीमार हैं।
विज्ञापन





छह बच्चे करने पड़े भर्ती

नागरिक अस्पताल में पिछले चार दिन में छह बच्चे भर्ती हुए हैं। गोंदर गांव से छह वर्षीय बच्ची, मॉडल टाउन से 12 वर्षीय, चमन गार्डन से 2 वर्षीय बच्ची, इंद्री से तीन महीने का बच्चा, शिव कॉलोनी से 9 वर्षीय बच्ची को डायरिया हुआ है। इस सप्ताह में सात बच्चे वायरल की चपेट में आने के कारण भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






चमन गार्डन

- समस्या : पेयजल पाइपलाइन लीक है। नाले का गंदा पानी आपूर्ति के साथ घरों में आ रहा है। पानी जमा होने से मच्छर भी हैं।

- संकट : स्थानीय लोगों के अनुसार गंदा पानी पीने से यहां उल्टी और दस्त की दिक्कत कई लोगों को है। बच्चे बीमार हो रहे हैं।

- समाधान : निगम आयुक्त वैशाली शर्मा का कहना है कि पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।



आनंद विहार

- समस्या : लोगों के घरों में कभी बदबूदार तो कभी दवायुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। हर 10 दिन में दूषित पानी आता है।
- संकट : यहां लोगों को उल्टी, दस्त के अलावा गंदे पानी के कारण त्वचा संबंधित रोग हो रहे हैं। भर्ती तक होना पड़ रहा है।
- समाधान : निगम आयुक्त का कहना है कि स्थिति की जांच कराई जाएगी। दूषित आपूर्ति के कारण का पता लगाएंगे।


शिव कॉलोनी, शांति नगर
- समस्या : गंदा और सीवरेज आपूर्ति के साथ आ रहा है। कई बार पानी इतना दूषित होता है कि सफाई भी नहीं कर सकते।
- संकट : यहां भी लोगों को उल्टी, दस्त के अलावा त्वचा संबंधित दिक्कतें आ रही हैं। बुखार की भी शिकायत बढ़ी है।

- समाधान : निगम आयुक्त का कहना है कि शांति नगर में नई पेयजल लाइन बिछ चुकी है। शिव कॉलोनी में जांच करा लेंगे।



करनाल में अभी स्थिति पूरी तरह से सामान्य और नियंत्रण है। डायरिया के औसतन एक या दो केस ही आ रहे हैं। लोगों को अभी घबराने की जरूरत नहीं है। हर क्षेत्र में रोजाना यूपीएचसी से चाहे वह गांव हो या शहर से पानी की सैंपलिंग करवाई जाती है, चाहे डायरिया हो या ना हो। - डॉ. पूनम चौधरी, सीएमओ करनाल


401....आनंद विहार के समीप जता गंदा पानी। संवाद

401....आनंद विहार के समीप जता गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed