फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The road connecting Hansi Road with Railway Yard will be paved

रेलवे यार्ड से हांसी रोड को मिलाने वाला रास्ता होगा पक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

निगमायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने इस जगह के साथ वार्ड-16 की वाल्मीकि बस्ती में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र, शिव कॉलोनी स्थिति 8 एमएलडी के एसटीपी का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
The road connecting Hansi Road with Railway Yard will be paved
सड़क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल। रेलवे यार्ड से हांसी रोड को मिलाने वाले रास्ते को पक्का करने की नगर निगम ने योजना बनाई है। इससे रेलवे रोड से भारी वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। योजना पर रेलवे से सहमति ली जाएगी। यदि स्वीकृति मिली तो एस्टीमेट बनाकर आगे की व्यवस्था की जाएगी। इस सीसी निर्मित रास्ते के बनने से यार्ड से ट्रक रेलवे रोड पर न जाकर सीधे जीटी रोड पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

निगमायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने इस जगह के साथ वार्ड-16 की वाल्मीकि बस्ती में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र, शिव कॉलोनी स्थिति 8 एमएलडी के एसटीपी का भी निरीक्षण किया। बताया कि सामुदायिक केंद्र डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां रेन वाटर हार्वेस्टर बनाने के भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं एसटीपी का काम 40 दिनों में पूरा होगा।
विज्ञापन

सैदपुरा में स्लाटर हाऊस के साथ निर्माणाधीन इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां वैट वेल बनाने के काम की ढीली प्रगति को देखकर कंपनी के प्रतिनिधि पर नराजगी दिखाई और कहा कि इसमें तेजी लाएं और सितंबर अंत तक इसे पूरा करें। आयुक्त ने बताया कि शहीद मदन लाल ढींगड़ा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम तक जाने वाली सड़क और ओपीएस स्कूल से सेक्टर-13 की विभाजित सड़क तक भी फैंसी एलईडी लाइटें लगेंगी। दौरे के दौरान निगम के कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा व मोनिका शर्मा, सहायक अभियंता सुनील भल्ला व मदन मोहन गर्ग और जेई लक्की पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed