फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The procurement system for mid-day meals has been changed, and rations will be provided through Harhit.

Karnal News: मिड-डे मील की खरीद व्यवस्था बदली, हरहित से मिलेगा राशन

Thu, 12 Mar 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 12 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The procurement system for mid-day meals has been changed, and rations will be provided through Harhit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा में मिड-डे मील योजना के तहत स्कूलों में किराना सामान की सप्लाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एक अप्रैल से स्कूलों में मिड-डे मील के लिए राशन की खरीद हाइब्रिड मॉडल के तहत की जाएगी। जिन क्षेत्रों में हरहित स्टोर उपलब्ध हैं, वहां से स्कूलों को मिड-डे मील के लिए आवश्यक किराना सामान खरीदना होगा।
इस व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री आसानी से उपलब्ध कराना और सप्लाई व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित करना है। हालांकि, विभाग ने स्कूलों को गुड़ की खरीद स्थानीय बाजार से करने की छूट दी है। दरअसल, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से विभाग को पत्र भेजकर गुड़ की सप्लाई से छूट देने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद शिक्षा ने यह निर्णय लिया। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन गुड़ खरीदते समय उसकी ताजगी और गुणवत्ता की पूरी तरह जांच करें, ताकि मिड-डे मील में बच्चों को अच्छा और सुरक्षित भोजन मिल सके।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में हरहित स्टोर उपलब्ध नहीं हैं, वहां पहले की तरह हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से ही स्कूलों को किराना सामान की सप्लाई की जाएगी। इससे दूर-दराज के स्कूलों में भी मिड-डे मील योजना के तहत राशन की उपलब्धता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed