फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The President will see the world's first Gir clone Ganga, will taste Millet Lassi

Karnal News: दुनिया के पहले गिर क्लोन गंगा को देखेंगी राष्ट्रपति, बाजरा लस्सी का लेंगी स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
The President will see the world's first Gir clone Ganga, will taste Millet Lassi
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 अप्रैल को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में करीब एक घंटे तक रुकेंगी। यहां वह देश में पहली बार पैदा किए गए गिर गाय के क्लोन गंगा के साथ-साथ उसकी मां (सरोगेट मदर) को भी देखेंगी। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति के नाश्ते में मिलेट्स फूड, खासकर बाजरा लस्सी का भी स्वाद लेंगी।
एनडीआरआई अपना 100वां स्थापना वर्ष मना रहा है। अपनी इस सतत अनुसंधानिक यात्रा में एनडीआरआई ने 150 से अधिक तकनीकियां देश को दी हैं। संस्थान ने 16 मार्च 2023 को दुनिया में पहली बार गिर गाय की सफल क्लोनिंग कर अपनी अनुसंधानिक जिम्मेदारी का लोहा मनवाया है। मिलेट्स फूड को लेकर भी बेहतर कार्य किया गया है। संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी भी है। इस शताब्दी वर्ष में निदेशक डॉ.धीर सिंह के दिशा निर्देशन में 24 अप्रैल को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुबह करीब 11 बजे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने की संभावना है। समारोह ऑडिटोरियम में होगा। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बीएस मीना ने बताया कि राष्ट्रपति जब यहां पहुंचेंगी तो वह एनडीआरआई द्वारा विशेष तकनीक के जरिये तैयार किए गए गिर गाय के प्रथम क्लोन गंगा को देखेंगी। उसके साथ उसकी मां को भी देखेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूं तो राष्ट्रपति का नाश्ता प्रोटोकॉल के आधार पर राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों की देखरेख में होता है, लेकिन जहां राष्ट्रपति कुछ देर ठहरेंगी, वहां पर संस्थान की ओर से बाजरा लस्सी, बाजरा बिस्किट आदि मिलेट्स फूड भी रखे जाएंगे। ये राष्ट्रपति की इच्छा पर निर्भर करेगा कि क्या खाएंगी। निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी की जा रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन से ये दीक्षांत समारोह यादगार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed