{"_id":"611ad4968ebc3e432a48f92b","slug":"the-portal-faltered-on-the-first-day-itself-the-application-process-started-after-noon-karnal-news-knl80114170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही लड़खड़ाया पोर्टल, दोपहर बाद शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही लड़खड़ाया पोर्टल, दोपहर बाद शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कालेजों में दाखिले के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने सोमवार को पोर्टल शुरू कर दिया। लेकिन पहले ही दिन विभाग की व्यवस्था लड़खड़ा गई। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विद्यार्थी सुबह से ही इंतजार में थे लेकिन दोपहर तक पोर्टल ही नहीं शुरू हो पाया। करीब एक बजे पोर्टल पर शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया भी काफी धीमी गति से चली। इससे विद्यार्थी काफी मशक्कत करते नजर आए। इस बार केंद्रीयकृत प्रणाली के तहत केवल उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर ही आवेदन किए जा रहे हैं इसलिए कालेजों में बच्चों की भीड़ नहीं है और केवल जानकारी लेने विद्यार्थी कॉलेज पहुंच रहे हैं जबकि पहले दिन शहर के साइबर कैफे पर पहुंचे। विभाग के शेड्यूल के अनुसार, स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 26 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच होगी, जोकि 18 अगस्त से शुरू हो जाएगी। दो सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। जिले के 14 कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कुल 8710 सीटें हैं। इन पर 12वीं पास करने वाले 21604 विद्यार्थी इस बार दाखिले की दौड़ में होंगे। सभी को दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था। ब्यूरो
कालेजों ने स्थापित किए हेल्प डेस्क
-जिले के सरकारी और एडेड कालेजों में विशेष सहायता काउंटर लगाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थी पांच कालेजों में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दाखिला मिलने पर तुरंत फीस जमा करवानी होगी। विद्यार्थी समय पर फीस नहीं जमा करवाते हैं तो दाखिला रद्द माना जाएगा। वहीं विद्यार्थी को दूसरी लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
मोबाइल नंबर पर मिलेगी पूरी सूचना
ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद विद्यार्थियों को उनके पंजीकरण मोबाइल नंबर और ई-मेल पर सारी सूचनाएं मिलती रहेंगी। विद्यार्थी ने अगर कोई दस्तावेज अपलोड नहीं किया या फिर दस्तावेज में कोई कमी है तो उन्हें इस बारे में आवेदन करने के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और ईृमेल के जरिए सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये है दाखिला शेड्यूल-
- 16 से 28 अगस्त तक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा।
- 18 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन होंगे।
- 02 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। यह छह सितंबर तक मान्य रहेगी।
- 02 से 06 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 08 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। यह 11 सितंबर तक मान्य रहेगी।
- 08 से 11 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 13 सितंबर को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा ताकि ओपन काउंसिलिंग से शेष बची सीटों पर दाखिला दिया जा सके।
इस सरकारी कालेज में स्नातक की हैं इतनी सीटें-
कालेज - सीट
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-14 1630
राजकीय महिला महाविद्यालय रेलवे रोड 960
राजकीय महाविद्यालय घरौंडा 460
एसयूएस राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी 640
बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध 240
राजकीय महिला महाविद्यालय तरावड़ी 240
राजकीय महिला महाविद्यालय जुंडला 260
राजकीय महिला महाविद्यालय पाढ़ा 240
राजकीय महिला महाविद्यालय बस्तली 240
राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा 350
डीएवी पीजी कालेज 790
गुरुनानक खालसा कालेज 700
दयाल सिंह कालेज 1160
केवीए डीएवी कन्या कालेज 800
आनलाइन आवेदन फार्म भरते समय इन दस्तावेजों की जरूरत
आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, गैप ईयर सर्टिफिकेट (जिनका गैप ईयर है), पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर, आय प्रमाण पत्र (6 महीने से ज्यादा पुराना न हो और बीसी की आय 2.50 लाख वार्षिक), चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल से मिलेगा, जिसने ओपन से 12वीं की है व जिनका गैप ईयर है, वो अपने वार्ड के पार्षद या गांव के सरपंच से बनवा सकता है।), ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर (वही मोबाइल नंबर भरें, जो स्थायी हो। क्योंकि कालेज के विभिन्न प्रकार के फार्मों से संबंधित कार्यों हेतु तीनों साल इसी फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी), माइग्रेशन प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी व आईएफएससी कोड, अगर कोई विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस श्रेणी में फॉर्म भरता है तो उसका ईडब्ल्यूएस फार्म भी चाहिए और परिवार पहचान पत्र।
करीब एक बजे पोर्टल शुरू हुआ है। अब विद्यार्थी साइबर कैफे या फिर घर पर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी लेने बारे नजदीकी कालेज में भी जा सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। -डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज।