{"_id":"66e63dfca4d06e98010e1f38","slug":"the-person-lost-his-life-in-the-accident-karnal-news-c-18-knl1008-474955-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में गई व्यक्ति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में गई व्यक्ति की जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कमालपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में कमालपुर गांव के सरपंच सुलतान ने बताया कि उसका नीलोखेड़ी की तरफ जाने वाली सड़क पर मुर्गी का फार्म है। 13 सितंबर को रात के करीब 10 बजे वह अपने फार्म के बाहर कुर्सी डालकर बैठा था। तभी उसे किसी वाहन के टकराने की आवाज आई।
जब वह अपने नौकर को लेकर मौके पर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति की टांग टूटी थी और वह दम तोड़ चुका था। उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और उसके शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवा दिया। मृतक की पहचान विजय सैन निवासी आजमगढ़ यूपी के रूप में हुई। जो सोहलो निवासी गुरमीत सिंह के पास काम करता था। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।