फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The murderers of the supervisor had come from jail only four months ago.

Karnal News: सुपरवाइजर के हत्यारे चार महीने पहले ही आए थे जेल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
The murderers of the supervisor had come from jail only four months ago.
पुलिस ने डंडे और सुपरवाइजर की बाइक भी बरामद
विज्ञापन

करनाल। राइस मिल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों से मृतक की बाइक और वारदात में प्रयोग किए गए डंडे बरामद कर लिया है। आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी राइस मिल में सुरक्षा कर्मी थे।
उन्होंने सुपरवाइजर पवन के साथ शराब पी थी। इस दौरान उनकी किसी बात पर उनकी कहासुनी हुई तो उन्होंने अपने अन्य दोस्तों को बुलाकर पवन की डंडों से हत्या कर दी थी और उसका शव राइस मिल के टैंक में पत्थर बांधकर फेंक दिया था। वह पवन की बाइक भी साथ लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा कोर्ट में पेश कर आदेशानुसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट और लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज है और वह चार महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। सीआईए टू टीम के इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि एएसआई देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चार सितंबर को आरोपी रायफार्म गांव निवासी गुरप्रीत उर्फ मन्नी और साम्भली गांव निवासी सागर उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया था। पांच सितंबर को इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के नाम का खुलासा किया है, जो वारदात में शामिल थे। अब उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed