{"_id":"68eaba2e1618e301d102ba96","slug":"the-municipality-launched-a-cleanliness-drive-karnal-news-c-18-knl1008-757000-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान
Sun, 12 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। श्री शिवपुरी में शनिवार को नगर पालिका ने हर गली हर मोहल्ला, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। इसमें लकड़ी के गोदाम से लेकर पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा उठाया गया। नपा सचिव डॉ. राहुल सैनी ने स्वयं सफाई करते हुए सभी से सफार्ई रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कई प्रयासों के बावजूद लोग सफाई अभियान में सहयेाग नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि सतनाम आहूजा, कृष्ण कुमार कुकरेजा, ईश चौपड़ा, राजेश कुमार शर्मा, मुनीश कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन