फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The knowledgeable himself had transferred 85 thousand rupees from the account

जानकार ने ही खाते से ट्रांसफर किए थे 85 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The knowledgeable himself had transferred 85 thousand rupees from the account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इंटरनेट बैंकिंग के यूजर नेम व पासवर्ड की चोरी कर रुपये ट्रांसफर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने जानकार के खाते से ही रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोपी से 85490 रुपये में से 83 हजार रुपये बरामद किए हैं। गांव बड़ौता निवासी रोहताश की शिकायत पर 19 मई को मामला दर्ज किया था। जिसमें बताया था कि मैसर्ज भारत सिक्योरिटी सर्विस के नाम से हांसी रोड पर कार्यालय है। 12 नवंबर 2021 को वह माल रोड स्थित एसबीआई से रुपये निकलवाने गया था। जब उसने रुपये निकालने के लिए बैलेंस चेक किया तो उसके खाते में सिर्फ 565 रुपये की नकदी थी। उसके खाते से किसी ने रुपये निकाल लिए थे।
मामले की जांच एएसआई रविंद्र कुमार को दी गई। 31 मई को आरोपी विक्रम निवासी बड़ौता को पकड़ लिया गया। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के हैं और दोनों जानकार हैं।
विज्ञापन

आरोपी विक्रम ने शिकायतकर्ता रोहताश के मोबाइल में से उसके खाते की इंटरनेट बैंकिंग के यूजर नेम और पासवर्ड चोरी कर लिए। जिसके बाद आरोपी ने इन यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से शिकायतकर्ता के बैंक खाते में से अपने पेटीएम वॉलेट में अक्तूबर व नवंबर 2021 के दौरान 85490 रुपये ट्रांसफर कर लिए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने जल्द रुपये कमाने के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed