फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The issue of 63 illegal colonies echoed in the House meeting, proposal suspended

Karnal News: हाउस की बैठक में गूंजा 63 अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, लटका प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
The issue of 63 illegal colonies echoed in the House meeting, proposal suspended
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम हाउस की सोमवार को आयोजित बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान सदन में कई मुद्दे रखे गए, लेकिन 63 अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव पर पार्षदों ने उनके क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों के कई नाम नदारद होने पर शोरशराबा किया। इसलिए प्रस्ताव पारित नहीं हो सका, इसे पार्षदों की मांग वाली अवैध कॉलोनियों को शामिल करके अगली बैठक में चर्चा के लिए टाल दिया गया।
लावारिश कुत्ते, बंदरों की समस्या भी उठी। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर फोकस रहा। वहीं, सभी कार्यों की मॉनीटरिंग करने पर भी सहमति बनी। चार घंटे चली बैठक में फिलहाल एजेंडे में 19 में से 18 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। साथ ही एजेंडे से बाहर भी 17 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें आठ पारित कर आठ को लंबित रखा गया, जबकि एक को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

महापौर रेणू बाला गुप्ता की अध्यक्षता और निगमायुक्त अभिषेक मीणा की मौजूदगी में निगम की साधारण सभा की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे। निगमायुक्त ने कहा कि सभी कार्यों की माॅनीटरिंग होगी, निर्माणदायी एजेंसी का काम पार्षद की संतुष्टि के बाद ही ठीक माना जाएगा। इसके बाद ही भुगतान किया जाएगा। काम ठीक न मिलने पर जुर्माना लगेगा। इसका पार्षदों ने स्वागत किया। पार्षदों से कहा कि निगम के व्हाट्एप ग्रुप में वह सफाई को लेकर शिकायत कर सकते हैं, उसका समाधान होगा। स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने पर सहमति बनी। मेघा भंडारी गली-मोहल्लों में लावारिस कुत्तों से परेशानी व भय का वातावरण बनने का मुद्दा उठाया तो अन्य पार्षदों ने भी समर्थन किया। निगमायुक्त ने जवाब दिया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कुत्तों की नसबंदी कराने का टेंडर लगा दिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से खतरनाक कुत्तों का टीकाकरण शुरू करा दिया गया। इसके लिए निगरानी समिति भी बनाई जाएगी। नगर में विकास कार्य उपलब्ध फंड और कार्य के औचित्य के आधार पर ही करवाए जाएंगे। मानसून से पहले सभी बरसाती नालों व सीवरेज लाइनों की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एजेंडा पढ़ना शुरू किया गया। पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के बाद कराए गए कार्यों पर अधिकारियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट की मांग उठी तो उसे आगामी हाउस की बैठक में देने की बात कही गई। अनधिकृत निर्माण पर निगमायुक्त ने कहा कि जिस भी वार्ड में अनधिकृत निर्माण होगा, उसे संज्ञान में लेने और नोटिस देने का काम संबंधित जेई करेंगे। जिन एजेंसियों ने सड़कों की खोदाई कर यूं ही डाल दिया है, उनसे सड़कों को ठीक कराया जाएगा। पार्षद सरिता कालड़ा की ओर से श्रीराव मोहम्मद हुसैन के नाम पर सड़क का नामकरण का प्रस्ताव त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया। बैठक में मुख्यमंंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी, उप महापौर एडवोकेट नवीन कुमार, अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार, संयुक्त आयुक्त अदिति, अधीक्षण अभियंता श्याम सिंह, डीएमसी अरुण भार्गव मौजूद रहे। पार्षदों में मोनिका गर्ग को छोड़कर सभी पार्षद मौजूद रहे।


इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- नगर निगम करनाल की विभिन्न योजनाओं में बिना बिके 169 प्लॉटों को खुली बोली लगाकर बेचने की स्वीकृति
- टाउन प्लानिंग स्कीम 36 को हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 267 के तहत निर्मित योजना घोषित करने की स्वीकृति
- मुख्यमंत्री घोषणा के सभी विकास कार्यों को क्रियान्वित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
- नगर निगम में एडहॉक कमेटी के गठन को लेकर प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

- कुंजपुरा रोड से सेक्टर-9 स्थित सामुदायिक केंद्र तक सड़क व सेक्टर-7 सहित कई सड़कों के निर्माण को हरी झंडी मिली।
- शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइनों की सफाई कर उन्हें निर्बाध बनाए रखने का प्रस्ताव पास हो गए।
- विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने गलियों का निर्माण, उत्तम नगर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रैन बसेरा, कर्ण विहार में योगा शेड, सूरज नगर में ट्यूबवेल व श्मशान घाट में हाई मास्ट लाइटें लगवाना, उत्तम नगर की विभिन्न गलियों को पक्का करना, सेक्टर-9 में डे केयर सेंटर का निर्माण करवाना आदि कायोंं को मंजूरी दी।


ये प्रस्ताव रख गए आउट ऑफ एजेंडा
- विभिन्न वार्डों में सीवर लाइनों की सफाई में नैगोशिएशन से रेट अप्रूव किए जाने का प्रस्ताव
- वार्ड एक में रेन वाटर हार्वेस्टर, कैलाश व मंगलपुर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण का प्रस्ताव
- उचानी में पंचायती भूमि को स्टेडियम निर्माण के लिए देने, गांव कैलाश, उचानी, मंगलपुर, बलड़ी व आईटीआई से कैलाश तक की पीडब्ल्यूडी रोड को नगर निगम के अधीन लेने का प्रस्ताव
- झंझाडी में वृद्धाश्रम की जगह सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाने, मंगलपुर में नए आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भूमि देने का प्रस्ताव
- वार्ड 8 में 100 बैंच उपलब्ध करवाने, हाउस नंबर मार्किंग बोर्ड लगवाने, गलियों की मरम्मत, वार्ड के सभी पार्कों की ग्रिल, ओपन एयर जिम तथा सभी ट्रैक की मरम्मत करवाने, हाई मास्ट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव
- सेक्टर-6 के कम्यूनिटी सेंटर में बास्केटबॉल बाल कोर्ट का पुनर्निर्माण व टेनिस कोर्ट को सिंथेटिक करने व पार्कों में नए सजावटी झूले लगवाने, सेक्टर-6 व 14 में ग्रीन बैल्ट की बाउंडरी वाॅल का निर्माण करवाने का प्रस्ताव
- ओल्ड मुगल कैनाल के कर्ण कॉमर्शियल सेंटर के बेसमेंट को कम्पाउंडिंग फीस के साथ व्यावसायिक प्रयोग में लाने, बूथ/दुकान/एससीओ के ऊपर प्रसाधन सुविधा, पैंट्री व चौकीदार के रहने के लिए कमरा, पीने के पानी की पाइप लाइन को ड्रेनेज की पाइप लाइन से अलग करना, मुगल कैनाल पर सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करना, पार्किंग व्यवस्था बढ़ाने, बरसाती पानी की निकासी न होने से क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने का प्रस्ताव।
- वार्ड 20 के उचाना गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव
- विभिन्न चौकों का नाम स्वतंत्रता सेनानी व एक पूर्व पार्षद के नाम पर करने का प्रस्ताव लंबित रखा गया
- वार्ड एक के पार्षद नवीन कुमार की ओर से गांव मंगलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 250 वर्ग गज भूमि देने को स्वीकृति दी गई।
- पूर्व चेयरमैन/पार्षदों सुरेश गुप्ता, सुदेश गुलाटी व नरेंद्र पंडित के नाम पर गलियों आदि के नाम रखने को स्वीकृति दी गई।
- अवैध कॉलोनी एकता कॉलोनी एक्सटेंशन, न्यू प्रेम कॉलोनी, यमुना विहार, न्यू बहादुर चंद कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, अग्रसेन इंडस्ट्रियल एरिया, कर्ण विहार एरिया को नियमित करने की मांग हुई तो प्रस्ताव अगली बैठक में रखे जाने पर सहमति बनी।
----
अब स्वयं ठीक कर सकेंगे संपत्ति आईडी की त्रुटियां
- संपत्ति कर आईडी की शिकायतों से अब लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि अब सरकार जल्द ही एक नया पोर्टल बनाने जा करने जा रही है, जिसमें नागरिक नाम और मोबाईल नंबर डालकर छोटी-छोटी आपत्तियां स्वत: ही दूर कर सकेंगे। इससे निगम कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा। निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी. में त्रुटियों को दूर करने के लिए जो आपत्तियां नागरिकों की ओर से दी जा रही हैं, उनका राईट टू सर्विस एक्ट के दायरे में ही समाधान किया जा रहा है, जिसका समय 10 दिन का है, लेकिन आपत्ति को तीन दिन में ही दुरूस्त करने की कोशिश की जा रही है।

शहर के लोगों को डरा रहे 19 हजार कुत्ते
करनाल। एक लंबे समय से शहर के लावारिश कुत्ते समस्या बने हुए हैं। कई बार पहले भी हाउस की बैठकों में ये मुद्दा छाया रहा है। निगम ने कुत्तों को पकड़वाकर उनकी नसंबदी कराने की प्रक्रिया शुरू भी कराई थी लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के हस्तक्षेप के कारण वह कायर् बंद करना पड़ा था। अब नगर निगम ने एक बार फिर शहर में लावारिश कुत्तों का सर्वे कराया है।

निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए तो टेंडर लगाया ही गया है। इससे पहले शहर में लावारिश कुत्तों की संख्या को लेकर एक सर्वे करवाया गया है, जिसमें फिलहाल 19 हजार कुत्ते पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed