{"_id":"58a9e4fd4f1c1b931ad8683c","slug":"the-incoming-government-dal-chautala-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाली सरकार इनेलो की: चौटाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाली सरकार इनेलो की: चौटाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि नए सिरे से इनेलो सदस्यता अभियान चलाएगी और पार्टी में गद्धारों के लिए कोई जगह नहीं। कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए निष्ठावान व ईमानदार लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें, भविष्य में उन कार्यकर्ताओं को ज्यादा अवसर दिए जाएंगे। चौटाला रविवार देर शाम इंद्री बस स्टैंड के समीप गोल मार्केट में कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल खोलकर बातचीत की।
विज्ञापन
चौटाला ने कहा कि जो लोग गद्धार थे वे पार्टी छोड़कर चले गए हैं। अब पार्टी कार्यकत्ताओं की जिम्मेवारी बनती हैं कि संगठन की मजबूती के लिए काम करें। यह तय है कि आने वाली सरकार इनेलो की होगी। सरकार बनने के बाद हर जाति व धर्म के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिलेगा। फिर चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह कुछ दिनों की पैरोल पर हैं और उनकी इच्छा है कि वह हरियाणा के सभी गांवों में जाएं लेकिन समय कम है। इस मौके पर घरौंडा के पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, युवा इलका प्रधान चरणजीत सिंह ढुंगरा, इनेलो के जिला महासचिव भीमसिंह मंढाण, जिला प्रधान महासचिव प्रदीप कांबोज, एससी सैल हल्का प्रधान उमेश रिंडल, हलका प्रधान गुरदेव रंबा, जगदीश, समय सिंह माखूमाजरा, महिंदर सैनी, बलिंद्र भादसों, देसराज ब्याना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन