{"_id":"6817cfdfec4546402e0dd937","slug":"the-heat-tormented-the-whole-day-relief-came-from-heavy-rain-at-night-karnal-news-c-18-knl1008-638898-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिनभर गर्मी ने सताया, रात को झमाझम बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिनभर गर्मी ने सताया, रात को झमाझम बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
दिनभर गर्मी ने सताया, रात को झमाझम बारिश से मिली राहत
एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, सात मई तक जारी रह सकती है बारिश की गतिविधियां
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी के बाद देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी सात मई आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं कही बूंदाबांदी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
रविवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही तो रही लेकिन तेज धूप भी निकली, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हुई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, जो शनिवार से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 19.0 से बढ़कर 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम से आसमान पर बादलों की आवाजाही बढ़ी और हवाओं में तेजी आई। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, दो मध्यरात्रि के बाद भी रुक रुक कर होती रही। तेज बिजली भी कड़कती रही।
मौसम विज्ञानी डॉ.मदन खीचड़ के अनुसार एक साथ दो पश्चिनी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। कहीं कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी सात मई तक लगातार आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। बीच बीच में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। जिसके कारण रात्रिकालीन तापमान भी गिरावट की संभावना है।