फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government is trying to tire, the clerks will not back down

Karnal News: सरकार कर रही थकाने का प्रयास, लिपिक पीछे नहीं हटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
The government is trying to tire, the clerks will not back down
करनाल। सरकार के ''नो वर्किंग नो पे'' का फरमान के बाद में लिपिक आंदोलन पर डटे हैं। मंगलवार को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा को कई अन्य संगठनों का भी समर्थन हासिल हुआ। एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि सरकार लिपिकों को थकाने वाली रणनीति पर काम कर रही है लेकिन लिपिक अपनी मांगे पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सामने लिपिक वर्ग लगातार आंदोलन कर रहा है। हर रोज यहां अच्छी खासी संख्या में लिपिक पहुंच रहे हैं। लिपिकों ने एक ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष योगेद्र राणा को भी सौंपा। जिसमें उन्होंने आंदोलनकारियों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के सचिव परमजीत ने बताया कि तीन अगस्त को लिपिको के द्वारा थाली बजाओ, सरकार जगाओ आंदोलन किया जाएगा। साथ ही चार अगस्त को हरियाणा सरकार का पुतला फूंका जाएगा। पांच अगस्त को लिपिक काले कपड़े पहनकर आएंगे और काला दिवस मनाएंगे। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी समर्थन देने आए हैं। पीजीटी हसली लेक्चर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने भी समर्थन दिया। कई अन्य संगठन भी रोजाना समर्थन देने पहुंच रहे हैं। इस मौके पर जितेंद्र, सुनील, रामनिवास, राजवीर, मनोज कुमार, प्रदीप प्रजापति, कृति आदि मौजूद रहीं। शिक्षा विभाग से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

लिपिकीय वर्ग पिछले छब्बीस दिनों से हड़ताल पर है प्रदेश सरकार लिपिकीय वर्ग को थकाने की रणनीति पर चल रही है, हमारी मांग बिल्कुल जायज है हमें 35400 से कम कुछ भी मंजूर नहीं, अब हम पीछे नही हटेंगे। - प्रदीप प्रजापति, जिला प्रधान, क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed