फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government is exploiting the workers: K Hemalatha

सरकार मजदूरों का कर रही शोषण : के हेमलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The government is exploiting the workers: K Hemalatha
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पिछले 10 वर्षों में न्यूनतम वेतन घोषित न करके और मजदूर विरोधी लेबर कोड थोपकर भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में मजदूरों का शोषण किया है। ये बात शनिवार को सीटू हरियाणा के 15वें राज्य सम्मेलन के उद्घाटन पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के हेमलता ने कही। फव्वारा पार्क में आयोजित आम सभा की अध्यक्षता सीटू की प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा ने की।
डॉ. के हेमलता ने कहा कि देश की सरकार अमेरिकी टैरिफ के सामने घुटने टेक रही है। सरकार के झुकने के चलते, इसने कृषि और उद्योगों, सेवाओं दोनों पर इसके विनाशकारी प्रभाव के खतरों को उजागर कर दिया है। मत्स्य पालन, कपास-वस्त्र क्षेत्र, मध्यम और लघु-स्तरीय उद्योगों में नकारात्मक प्रभाव पहले से ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सीटू के प्रांतीय महासचिव जय भगवान, उपप्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार चार लेबर कोड थोपकर मजदूरों को गुलामी की ओर धकेलने की रणनीति बना रही है। वहीं चंद कॉर्पोरेट घरानों के लिए देश का खजाना सब्सिडी के माध्यम से लुटाया जा रहा है। उन्होंने सभा में मौजूद मजदूरों से प्रदेश सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये घोषित करने के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू नेताओं ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा का संविधान विरोधी और मनुवादी चेहरा उजागर हुआ है। आम सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महासचिव सुमित सिंह, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रांतीय उप महासचिव संदीप सांगवान ने कहा कि मजदूरों को मनरेगा के तहत काम न देकर, कच्चे कर्मचारियों को पक्का ना करके और किसानों की फसल खरीद में अड़ंगा डालकर प्रदेश की मेहनतकश जनता को भूखे मरने की कगार पर धकेल दिया है।

सभा के दौरान ऐतिहासिक किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर 26 नवंबर को सभी जिलों में मजदूर किसानों के जोरदार प्रदर्शनों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सभा का संचालन सीटू के प्रांतीय नेता सुखबीर सिंह ने किया। इसे रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मास्टर वजीर सिंह, सीटू के प्रांतीय नेता सतबीर सिंह, सुरेश कुमार, जगपाल राणा, सुनील दत्त, रूपा राणा, कलीराम, बिजनेश राणा व सतपाल सैनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed